{"_id":"62a72ce8f9e0564f421879d4","slug":"mahindra-xuv900-electric-coupe-suv-teased-may-unveil-on-independence-day-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahindra: महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV900 का टीजर जारी, 15 अगस्त को सामने आएंगे 3 मॉडल, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra: महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV900 का टीजर जारी, 15 अगस्त को सामने आएंगे 3 मॉडल, देखें वीडियो
Mon, 13 Jun 2022 05:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:56 PM IST
सार
घरेलू यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) 15 अगस्त, 2022 को 3 नई बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Mahindra XUV900 Electric Coupe SUV Teaser
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) 15 अगस्त, 2022 को 3 नई बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को पेश करने के लिए तैयार है। नए मॉडल डेडिकेटेड स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर पर आधारित ब्रांड के भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए डिजाइन को दिखाएंगे। नए ईवी पेश करने से पहले, महिंद्रा 27 जून, 2022 को नई पीढ़ी के स्कॉर्पियो एन को लॉन्च करेगी।
महिंद्रा के मुख्य डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस ने आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी को दिखाते हुए एक नया टीजर जारी किया है। यह मॉडल महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज का हिस्सा होगा, जिससे अगस्त 2022 को पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में महिंद्रा के नए डिजाइन स्टूडियो में 3 नए इलेक्ट्रिक मॉडल को पेश करेगी। इन कॉन्सपेप्ट को यूके स्थित नए डिजाइन स्टूडियो द्वारा डिजाइन किया गया है।
टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि महिंद्रा एक कॉम्पैक्ट एसयूवी, एक मिड-साइज की एसयूवी और एक एसयूवी कूपे का खुलासा कर सकती है। लेटेस्ट टीजर वीडियो में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे दिखाया गया है, जो कथित तौर पर ब्रांड की आगामी XUV900 एसयूवी कूपे हो सकती है।
विज्ञापन
कैसा है लुक और डिजाइन
टीजर में रेजर-शार्प बॉडी पैनल, स्टार-शेप्ड व्हील्स, 3-डोर डिजाइन कॉन्फिगरेशन, एक चौकोर-आकार का स्टीयरिंग व्हील, एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, बकेट सीट्स जैसे फीचर्स का पता चलता है। कॉन्सेप्ट में ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग, प्रमुख स्क्वैरिश व्हील आर्च, बड़े एयर वेंट, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी हैं।
हालांकि इस कॉन्सेप्ट मॉडल में जो मिसिंग है वो है पारंपरिक साइड मिरर। इसमें कैमरा सिस्टम दिया गया है। पिछले टीजर में इंस्ट्रूमेंट पैनल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए डुअल-स्क्रीन सेटअप दिखाया गया है। सेंटर कंसोल में रोटरी डायल लगा है।
Mahindra एक ऑल-नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भी पेश कर सकती है, जो साइज में XUV700 जितनी बड़ी होगी। कंपनी एक छोटी एसयूवी कॉन्सेप्ट को भी पेश करेगी, जो ब्रांड की ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। कंपनी फॉक्सवैगन समूह के साथ भी बातचीत कर रही है और अपने भविष्य के बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी को विकसित करने के लिए फॉक्सवैगन के एमईबी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है।