फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra and Mahindra created a new device in the battle of virus

वेंटिलेटर और मास्क के बाद Mahindra ने बनाई ये खास डिवाइस, संक्रमण पर कसेगी लगाम

Mon, 20 Apr 2020 11:41 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra created a new device in the battle of virus
aerosol box - फोटो : Social Media

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने वायरस से लड़ने के लिए वेंटिलेटर, फेस शील्ड और फेस मास्क बनाने के बाद अब एक नया यंत्र बनाया है। यह नया यंत्र महिंद्रा एंड महिंद्रा की टीम ने अमेरिका में डिजाइन किया है। अब इसे कंपनी ने अपने नासिक प्लांट में बनाना शुरू कर दिया है। इस डिवाइस का नाम है 'एयरोसोल बॉक्स', जो मेडिकल टीमों को तेजी से फैलने वाली महामारी से बचाने में मदद करेगा।      

विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी डॉ. पवन गोयनका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब तक करीब 80 हजार फेसशील्ड देशभर में चिकित्सा कर्मचारियों को बांट चुकी है। वही एयरोसोल बॉक्स को पानी के जेट की मदद से एक मिनट से भी कम समय में बनाया जा सकता है। इसका लीक-प्रूफ डिजाइन डॉक्टरों और नर्सों को रोगियों की खांसी की बूंदों से बचाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे दुनियाभर में फैले खतरनाक वायरस से लड़ने के लिए बनाया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देशभर में अपने 8 अलग-अलग प्लांट्स में कंपनी फेसशील्ड बना रही है। कंपनी की इस पहल की काफी सराहना भी की जा रही है। 
विज्ञापन

वहीं इसके अलावा कंपनी ने एआईआर100 नाम का एक सस्ता वेंटिलेटर भी बनाया है, जिसकी टेस्टिंग अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 7,500 रुपये से भी कम रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed