फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MahaKumbh 2025 UP Government To Run Electric Buses For Devotees Fastag Based Parking

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, पार्किंग को आसान बनाएगा FASTag

Sat, 11 Jan 2025 08:48 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 08:48 AM IST
सार

महाकुंभ 2025 के दौरान ईको फ्रेंडली यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 40 इलेक्ट्रिक बसों के चलाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 UP Government To Run Electric Buses For Devotees Fastag Based Parking
महाकुंभ में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रही है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 13 जनवरी से प्रयागराज में होगी, जहां करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। सात हफ्ते तक चलने वाले इस मेले में भारी संख्या में गाड़ियां भी शहर में प्रवेश करेंगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 25 लाख तक हो सकती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

MahaKumbh 2025 UP Government To Run Electric Buses For Devotees Fastag Based Parking
Electric Bus - फोटो : Freepik
इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन
महाकुंभ 2025 के दौरान ईको फ्रेंडली यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 40 इलेक्ट्रिक बसों के चलाने का निर्णय लिया है। स्विच मोबिलिटी द्वारा चलने वाली ये 12 मीटर लंबी बसें एक बार चार्ज होने पर 200 किमी तक चल सकती हैं। इन बसों का परिचालन शहर के छह प्रमुख रूटों पर किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, इन बसों के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है, ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए कोई परेशानी न हो।

FASTag बेस्ड पार्किंग सुविधा होगी शुरू
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने FASTag आधारित पार्किंग व्यवस्था लागू की है। Park Plus ने पांच लाख गाड़ियों की क्षमता वाले FASTag पार्किंग स्पॉट्स की शुरुआत की है, जहां श्रद्धालु पार्किंग शुल्क डिजिटल तरीके से चुका सकेंगे। इसके अलावा, Park Plus ऐप के माध्यम से श्रद्धालु पहले ही पार्किंग की बुकिंग कर सकते हैं, जिससे उन्हें कोई अतिरिक्त परेशानी नहीं होगी। यह पहल न केवल ट्रैफिक जाम को कम करेगी, बल्कि पार्किंग की प्रक्रिया को भी सरल बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

MahaKumbh 2025 UP Government To Run Electric Buses For Devotees Fastag Based Parking
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को यदि इलेक्ट्रिक वाहन से यात्रा करनी हो, तो उनके लिए प्रशासन ने चार्जिंग स्टेशनों की व्यवस्था की है। इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक कारों और टू-व्हीलर्स को चार्ज किया जा सकेगा। यह कदम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

ट्रैफिक एडवाइजरी और वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
महाकुंभ के दौरान शहर में ट्रैफिक की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, रीवा/बांदा, कानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ जैसे शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। इसके अलावा, महाकुंभ मेला क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि कहीं भी जाम की स्थिती उतपन्न न हो। जरूरत पड़ने पर रियल-टाइम ट्रैफिक डायवर्जन भी किए जाएंगे, जिससे जाम की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed