फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Luxury Cars Set to Get Affordable? India–EU FTA to Reduce Car Import Duties in Phases

India-EU Deal: भारत-ईयू एफटीए से लग्जरी कारें होंगी सस्ती, क्या खरीदारों को कम कीमतों का तुरंत मिलेगा फायदा?

Tue, 27 Jan 2026 06:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 06:33 PM IST
सार

भारत और यूरोपियन यूनियन ने आखिरकार लंबे समय से अटके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत पूरी कर ली है। इस कदम से आखिरकार भारत में यूरोपियन लग्जरी कारें काफी सस्ती हो सकती हैं।

विज्ञापन
Luxury Cars Set to Get Affordable? India–EU FTA to Reduce Car Import Duties in Phases
Volkswagen Touareg - फोटो : Volkswagen

विस्तार

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे समय से लंबित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) पर बातचीत आखिरकार पूरी हो गई है। इस समझौते के लागू होने के बाद भारत में यूरोपीय लग्जरी कारें पहले की तुलना में कहीं ज्यादा किफायती हो सकती हैं। समझौते के तहत ईयू में बनी कारों पर आयात शुल्क को मौजूदा 110 प्रतिशत तक के स्तर से घटाकर चरणबद्ध तरीके से 10 प्रतिशत तक लाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


 

तुरंत सस्ती नहीं होंगी कारें, चरणों में मिलेगा फायदा
हालांकि, इस फैसले का असर तुरंत शोरूम कीमतों पर नहीं दिखेगा। एफटीए को अभी औपचारिक रूप से लागू किया जाना बाकी है। और टैरिफ कटौती को चरणों में लागू किया जाएगा। ऐसे में ग्राहकों को तत्काल कीमतों में गिरावट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के अगले साल लागू होने के बाद ही इसके वास्तविक फायदे दिखने लगेंगे।

यह भी पढ़ें - Car Import Tax: CBU और CKD गाड़ियां क्या हैं? भारत में कारों पर लगने वाले इंपोर्ट टैक्स की पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

BMW, Audi, जैसी ब्रांड्स को होगा सबसे ज्यादा लाभ
एफटीए लागू होने के बाद BMW (बीएमडब्ल्यू), Audi (ऑडी), Porsche (पोर्शे) और Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) जैसे प्रीमियम यूरोपीय ब्रांड्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। समझौते के तहत हर साल अधिकतम 2.5 लाख ईयू-निर्मित कारों को कम आयात शुल्क का लाभ मिलेगा।

फिलहाल भारत में 40,000 डॉलर से कम कीमत वाली आयातित कारों पर लगभग 70 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगती है। जबकि इससे महंगी कारों पर प्रभावी शुल्क करीब 110 प्रतिशत तक पहुंच जाता है।

 
विज्ञापन

पहले चरण में 40% तक घट सकती है ड्यूटी
शुल्क में कटौती एक साथ नहीं होगी। पहले चरण में ईयू से आने वाली योग्य कारों पर आयात शुल्क लगभग 40 प्रतिशत तक लाया जा सकता है। इसके बाद भी जीएसटी और सेस लागू रहेंगे। इसके बावजूद कुल टैक्स बोझ मौजूदा स्तर से घटकर लगभग 70-90 प्रतिशत रह सकता है। जिससे कीमतों में 40-50 प्रतिशत तक की संभावित राहत मिल सकती है। आगे चलकर शुल्क को और कम करते हुए 10 प्रतिशत तक लाने की योजना है।

यह भी पढ़ें - Car Driving Mistakes: कहीं आपकी ड्राइविंग आदतों के कारण तो नहीं घिस रहे कार ब्रेक? जानिए बचाव का सही तरीका

शुरुआती वर्षों में EV को नहीं मिलेगा फायदा
इस समझौते के शुरुआती पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को टैरिफ छूट के दायरे से बाहर रखा गया है। सरकार का उद्देश्य घरेलू ईवी निर्माताओं द्वारा किए गए निवेश को सुरक्षित रखना है। फिलहाल पेट्रोल और डीजल कारों को ही इस छूट का लाभ मिलेगा। 

तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार, 2030 तक और बढ़ेगी मांग
यह समझौता ऐसे समय पर आया है जब भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार बन चुका है। अनुमान है कि 2030 तक भारत में सालाना कार बिक्री करीब 60 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में भारत-ईयू एफटीए भारतीय ऑटो बाजार में बड़े बदलाव की नींव रख सकता है। हालांकि यह बदलाव धीरे-धीरे देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed