{"_id":"633adef89ebbd02bd2181bce","slug":"komaki-launches-high-speed-scooter-komaki-venice-eco-know-price-features-specs-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Komaki Venice Eco: कोमाकी ने लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Komaki Venice Eco: कोमाकी ने लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी है कीमत
Mon, 03 Oct 2022 08:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:06 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Komaki (कोमाकी) ने एक नया एडवांस्ड हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर VENICE ECO लॉन्च किया है। नया ईवी मॉडल Komaki Venice Eco प्रतिस्पर्धी कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Komaki Venice Eco
- फोटो : Komaki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Komaki (कोमाकी) ने एक नया एडवांस्ड हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर VENICE ECO लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने नए ईवी मॉडल Komaki Venice Eco की एक्स-शोरूम कीमत 79,000 रुपये तय की है। इस प्रतिस्पर्धी कीमत पर यह ई-स्कूटर पूरे भारत में उपलब्ध है। हाई स्पीड ईवी खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के बीच इस कीमत पर Venice Eco एक किफायती ऑप्शन बन जाता है।
कोमाकी के मुताबिक, उसके हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सफेद और नीले रंग सहित सात अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। साथ ही, इसका टैब जैसा टीएफटी डिस्प्ले सवारों के लिए बेहतर नेविगेशन एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। यह एक इंटीग्रेटेड म्यूजिक प्लेयर के साथ भी आता है।
Komaki Venice Eco (कोमाकी वेनिस इको) में लिथियम फेरो फॉस्फेट (LiPO4) बैटरी पैक मिलता है, और इसमें एक रियल टाइम लिथियम बैटरी एनालाइजर दिया गया है। यह ब्रांड के 11 लो-स्पीड और 6 हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लाइनअप में शामिल हो गया है। कंपनी के मुताबिक Komaki Venice Eco में एक बार फुल चार्जिंग पर 85 से 100 किमी की रेंज देगा।

कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन की निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "कोमाकी उच्च गुणवत्ता, उच्च प्रदर्शन, सुरक्षित, कठोर डिजाइन, कम रखरखाव, और लंबे जीवन वाले ईवी के निर्माण के जरिए ख्याति और ग्राहक विश्वास बनाकर ग्रीन और क्लीन मोबिलिटी डोमेन में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरा है।"
Komaki Venice Eco को बेहतर नेविगेशन और स्ट्रेस-फ्री राइड के लिए तीसरी पीढ़ी की टीएफटी स्क्रीन के साथ डिजाइन किया गया है। और यह हाई स्पीड वाहन आग प्रतिरोधी लिथियम फेरो फॉस्फेट (LiPO4) बैटरी और रियल टाइम लिथियम बैटरी एनालाइजर से लैस हैं। LiPO4 सुरक्षित है और विषम मामलों में इसमें आग नहीं लगाता है क्योंकि इसके सेल में आइरन होता है। इसमें सेल की संख्या को 1/3 तक कम किया गया है, जिससे बैटरी पैक के अंदर पैदा होने वाली कम्युलेटिव गर्मी कम हो जाती है।
इस एडवांस्ड ईवी की सुरक्षा 2000+ चक्रों के साथ एडवांस्ड बीएमएस/मल्टिपल थर्मल सेंसर/एप-आधारित कनेक्टिविटी के साथ आग प्रतिरोधी एलएफपी टेक्नोलॉजी द्वारा सुनिश्चित की जाती है। अत्याधुनिक विशेषताओं के अलावा, स्लीक और ट्रेंडी Venice Eco गार्नेट रेड, सैक्रामेंटो ग्रीन, जेट ब्लैक, मैटेलिक ब्लू, ब्राइट ऑरेंज और सिल्वर क्रोम रंग विकल्पों में आता है, जो स्कूटर को एक स्टाइलिश लुक देता है।