{"_id":"637f2b8cd6617a313b5edcee","slug":"komaki-flora-electric-scooter-launched-with-cruise-control-self-diagnostic-meter-features-know-price-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"Komaki Flora: क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ लॉन्च हुआ कोमाकी फ्लोरा इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 रुपये में चलेगा 100 किमी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Komaki Flora: क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ लॉन्च हुआ कोमाकी फ्लोरा इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 रुपये में चलेगा 100 किमी
Thu, 24 Nov 2022 02:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:00 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Komak Electric (कोमाकी इलेक्ट्रिक) ने देश में अपने में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki Flora को लॉन्च कर दिया है। यह इस सेगमेंट में एक किफायती कीमत पर उतारा गया है इसिए यह एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
विज्ञापन
Komaki Flora Electric Scooter
- फोटो : Komaki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Komak Electric (कोमाकी इलेक्ट्रिक) ने देश में अपने में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki Flora को लॉन्च कर दिया है। यह इस सेगमेंट में एक किफायती कीमत पर उतारा गया है इसिए यह एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर है। बैटरी से चलने वाला यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 78,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह उसके हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में 8वां एडिशन होगा। इस प्राइस रेंज में कोमाकी का नया स्कूटर Ampere Magnus Pro को टक्कर देगा।
कंपनी ने एक मीडिया नोट में कहा है कि नया कोमाकी फ्लोरा इलेक्ट्रिक स्कूटर अल्ट्रा-मॉडर्न हीट-प्रूफ लिथियम आयन फेरो फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी का इस्तेमाल करता है। इस बैटरी पैक को यूजर स्कूटर से आसानी से अलग कर सकता है और फिर से लगा सकता है। कंपनी का कहना है कि उसने एलपीएफ बैटरी पैक के इस्तेमाल से स्कूटर में सुरक्षा को बढ़ाया है।
रेंज और बैटरी चार्जिंग
नए स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 100 किमी तक होने का दावा किया गया है। और क्रूज मोड में 80 किमी की रेंज प्रदान करता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। 100 किलोमीटर चलाने के लिए बैटरी की चार्जिंग पर लगभग 2 यूनिट बिजली खर्च होगा। अगर बिजली की दर 5 रुपये प्रति यूनिट मान लें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 रुपये के खर्च में 100 किमी चल सकता है। यानी यह बहुत किफायती विकल्प है।
विज्ञापन
फीचर्स और कलर
इसके अलावा, नए मॉडल की अन्य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें एक सेल्फ-डायग्नोस्टिक मीटर, एडिशनल बैकरेस्ट, पार्किंग और क्रूज कंट्रोल, और बूट स्पेस के साथ एक आरामदायक सीट शामिल है। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 270x35 मिमी डिस्क ब्रेक का फ्रंट ब्रेक भी मिलता है। नए फ्लोरा इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार कलर ऑप्शन- जेट ब्लैक, गार्नेट रेड, स्टील ग्रे और सैक्रामेंटो ग्रीन में पेश किया गया है।
"बैटरी है आग से सुरक्षित"
कंपनी ने एक बयान में कहा, "लौह युक्त कोशिकाओं और आग प्रतिरोध में बढ़ोतरी के कारण, LiFePO4 बैटरी सबसे खराब परिस्थितियों में भी आग से सुरक्षित रहते सुरक्षित हैं। यह कदम भारतीय परिवहन में सुरक्षित ई-मोबिलिटी की गारंटी के लिए कोमाकी के समर्पण को प्रदर्शित करता है।"
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "कोमाकी ने पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करके एक मजबूत बाजार उपस्थिति दर्ज की है, जो सवारों के लिए आरामदायक हैं, रखरखाव का खर्च कम हैं, और लॉन्ग लाइफ मिलती हैं। हमारा नया एडवांस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर, फ्लोरा देश में स्वच्छ गतिशीलता बाजार में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।"