Automatic Cars: ऑटोमेटिक कारों की इन खास बातों को जानना है बेहद जरूरी, ड्राइविंग में नहीं आएगी परेशानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एएमटी और पूरी तरह से ऑटोमेटिक कारों में अंतर होता है। एएमटी ऑटोमेटिक कारों की तरह काम नहीं करता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह होती है कि इसका ड्राइविंग फील काफी सुस्त होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो बाजार में अब ऑटोमेटिक कारों का जलवा है। काफी लोग ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार को प्राथमिकता दे रहे हैं। मैनुअल कारों की बजाय ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन कारों में कम झंझट होता है। बाजार में एएमटी कारों के कई विकल्प मौजूद हैं।
एएमटी कार की जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एएमटी और पूरी तरह से ऑटोमेटिक कारों में अंतर होता है। एएमटी ऑटोमेटिक कारों की तरह काम नहीं करता है। इसके पीछे एक बड़ी वजह होती है कि इसका ड्राइविंग फील काफी सुस्त होता है।
नहीं होता क्लच
वहीं, एएमटी कार में क्लच भी नहीं होता है, हालांकि कार मैनुअल ट्रांसमिशन वाली है तो ये सुविधा मिल सकती है। एएमटी का पूरा नाम ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन होता है। इसे चलाना बिना गियर वाले स्कूटर को चलाने जैसा है।
होती है अफोर्डेबल कार
एएमटी कारों को खरीदना अफोर्डेबल होता है। साथ ही ऑटोमेटिक सेगमेंट में एएमटी कारों की देखरेख करना आसान होता है।
मिलती है बेहतर फ्यूल एफिशियंसी
एएमटी कारों में ईंधन की बचत होती है। हालांकि, इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन की तरह पार्किंग मोड नहीं होता है। इस वजह से ये कार लंबी चल सकती है।
गियर शिफ्ट का विकल्प
एएमटी कारों को किसी भी समय नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही इसमें गियर शिफ्ट करने की सुविधा भी मिलती है।
मिलती है बेहतर तकनीक
एएमटी कार लगातार तकनीक के मामले में बेहतर हो रही है। इसमें हिल होल्ड फीचर दिए जा रहे हैं। कार निर्माता इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़ रहे हैं।
इसकी रखें जानकारी
अगर आप एएमटी कार से सड़क पर ओवरटेक करने सोच रहे हैं तो आपको पहले सोचना होगा। भले ही कार में मैनुअल मोड पर जाने का विकल्प मौजूद हो। ओवरटेक करते वक्त ये काफी सुस्त हो जाता है।