फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles

Kinetic Green: 'इलेक्ट्रिक दोपहिया और थ्री-व्हीलर से होगी ईवी क्रांति', काइनेटिक ग्रीन ने बी2सी में की एंट्री

Thu, 05 Sep 2024 07:22 PM IST
Amar Sharma अमर शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

ई-लूना बनाने वाली कपंनी Kinetic Green (काइनेटिक ग्रीन) ने बी2सी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री का एलान किया है। कंपनी ने एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों की नई रेंज पेश की।

विज्ञापन
Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नरमी देखी जा रही है। इसके केंद्र में ईवी सब्सिडी में कटौती और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में गिरावट है। लेकिन ई-लूना बनाने वाली कपंनी Kinetic Green (काइनेटिक ग्रीन) ने बी2सी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री का एलान किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर आधारित इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों की नई रेंज पेश की। 
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन के लिए इन व्यावसायिक तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे ये ईवी फास्ट चार्जिंग के साथ ICE (पेट्रोल और डीजल) वाहनों की तरह ही बिना चिंता के लंबी दूरी की यात्राएं कर सकेंगी। कंपनी के उत्पाद को वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है।  
विज्ञापन

Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles
Kinetic Green Founder and CEO Sulajja Firodia Motwani - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने एक बातचीत में कहा, "ई लूना और ई रिक्शा के जरिए सफलता हासिल करने के बाद, हमारा मकसद आम जनता के लिए ग्रीन मोबिलिटी प्रदाता बनना है। और हम दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के क्षेत्र में बदलाव लाएंगे। साथ ही लगातार बढ़ रहे भारतीय इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर मार्केट की लगभग 100 प्रतिशत मांग को पूरा किया जा सके।" 

फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन
नई थ्री-व्हीलर की रेंज के साथ ही काइनेटिक ग्रीन ने अपने एक्स्ट्रा फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन से भी पर्दा उठाया। यह वाहन की बैटरी को 15 मिनट में कम समय में फुल चार्ज कर देता है। जिससे वाहन 100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है। कंपनी के पास इस समय 100 चार्जिंग स्टेशन हैं। कंपनी का लक्ष्य इस वित्त वर्ष में तक इनकी संख्या को 250 करना है। जिसके बाद कंपनी इन ईवी चार्जर्स का दायरा 1000 स्थानों तक बढ़ाना चाहती है।  

Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles
Kinetic Green Founder and CEO Sulajja Firodia Motwani - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
जल्द आएगा फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर
इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी काम कर रहा है। जिसके अगले 18 महीनों में बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि, फिरोदिया ने कहा है कि काइनेटिक ग्रीन का भारतीय बाजार में तेजी से फैल रहे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है। 

वह अपनी आइकॉनिक लूना के इलेक्ट्रिक अवतार ई-लूना को कंपनी के लिए काफी अहम मानती हैं। मोटवानी ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अर्बन लुक वाला होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आनेवाला यह फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के ई-लूना के साथ पोजिशन किया जाएगा।

फिरोदिया मानती हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीन पहिया वाहनों से ईवी क्रांति होगी। 
विज्ञापन

Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
फिरोदिया के मुताबिक भारतीय ईवी परिदृश्य में दोपहिया और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट सबसे अहम हैं। यह अंतिम-मील की कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "हम ई मोबिलिटी को सुलभ और किफायती बनाना चाहते हैं। यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है। और हमारी योजना 2030 तक अपने राजस्व को 10,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की है।" इस राजस्व का 60 प्रतिशत हिस्सा कंपनी के दोपहिया कारोबार से आने का अनुमान है।

उन्होंने कहा, "उस समय तक हम 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बना लेंगे, जिसमें एक लाख तीन पहिया वाहन और 10 लाख दो पहिया वाहन शामिल होंगे। जो राजस्व में क्रमशः 3,500 करोड़ रुपये और 6,000 करोड़ रुपये का योगदान देंगे। शेष 500 रुपये करोड़ गोल्फ कार्ट जेवी से आएंगे।" 

Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इस साल अगस्त की शुरुआत में, कंपनी ने सीरीज ए राउंड में ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल से 25 मिलियन डॉलर जुटाए और 15 मिलियन डॉलर और जुटाने वाली है। कंपनी उत्पादन बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के सुपा में एक नया मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित किया था। यह रिसर्च एंड डेवलपमेंट और बाजार विस्तार में निवेश करने के लिए 15 मिलियन डॉलर और जुटाने की योजना बना रही है।

फिरोदिया मोटवानी ने कहा, "हम 3.0 के साथ अपने अगले चरण का एलान कर रहे हैं। यह आक्रामक पैमाने पर विस्तार और अपनी मौजूदगी बढ़ाने का समय है। इसके साथ ही और भी बहुत कुछ होने वाला है।"

काइनेटिक ग्रीन अगले 4-5 वर्षों में अपनी बाजार हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक होने की उम्मीद कर रही है। क्योंकि कंपनी आने वाले वर्षों में दक्षिण एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के बाजारों में निर्यात करेगी। 

Kinetic Green forays into B2C Three wheeler segment Also working on family Electric Scooter electric vehicles
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
कंपनी का दावा है कि इन नए उत्पादों के साथ, अब L3 और L5 के साथ इस सेगमेंट में इसका सबसे बड़ा उत्पाद पोर्टफोलियो है। इससे बाजार 10 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगा। ये उत्पाद 1.2 लाख रुपये से 4.5 लाख रुपये तक की रेंज में उपलब्ध होंगे।

फिरोदिया मोटवानी को उम्मीद है कि इस दशक के आखिर तक देश में इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों की पहुंच 75 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि दशक के आखिर तक इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों का बाजार 40,000 करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगा।

काइनेटिक ग्रीन ने भारत में अब तक 1200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व के साथ 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं।

इस दशक के आखिर तक कंपनी को 3,400 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ लगभग 1.5 लाख तीन पहिया वाहन बेचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed