फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Seltos facelift SUV spotted testing kia seltos facelift 2022 launch date in india kia seltos 2022 release date

Kia Seltos Facelift: टेस्टिंग के दौरान नजर आई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट एसयूवी, अगले साल हो सकती है लॉन्च

Tue, 21 Dec 2021 08:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 08:09 PM IST
सार

Kia कथित तौर पर भारत में अपनी सबसे सफल पेशकश Seltos SUV के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। 2019 में पहली बार लॉन्च किया गया, किआ सेल्टोस एसयूवी को एक मिड-लाइफ अपग्रेड दिया जाना है और इसे अगले साल किसी समय भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Kia Seltos facelift SUV spotted testing kia seltos facelift 2022 launch date in india kia seltos 2022 release date
Kia Seltos Facelift 2022 - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Kia कथित तौर पर भारत में अपनी सबसे सफल पेशकश Seltos SUV के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। 2019 में पहली बार लॉन्च किया गया, किआ सेल्टोस एसयूवी को एक मिड-लाइफ अपग्रेड दिया जाना है और इसे अगले साल किसी समय भारत में लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में आई स्पाई शॉट्स के मुताबिक, किआ पहले से ही अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग कर रही है।
विज्ञापन


तस्वीरों में सेल्टोस को काले कैमोफ्लेज में देखा गया है, जिसमें सिर्फ विंडस्क्रीन और खिड़कियां बिना ढकी हुईं हैं और इसमें से एलईडी हेडलाइट्स दिखाई दे रही है। किआ सेल्टोस भारत में कोरियाई कार निर्माता की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। किआ इस साल 11 महीनों में अब तक 48,315 यूनिट्स बेच चुकी है। किआ ने साल 2020 में सेल्टोस की 96,932 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
स्पाय शॉट्स में देखा गया टेस्ट मॉडल किआ के केमोफ्लेज मॉडल की विशेषताओं वाला दिखाई देता है। नई सेल्टोस के ग्रिल को अपग्रेड किए जाने की संभावना है, लेकिन यह पारंपरिक टाइगर-नोज फीचर को बनाए रख सकता है। हालांकि, यह बिल्कुल स्पष्ट लगता है कि एलईडी हेडलाइट यूनिट में कुछ बदलाव किया जा रहा है। यह भारत में कोरियाई ब्रांड की ओर से हाल ही में पेश की गई तीन-पंक्ति की एसयूवी Carens (कैरेंस) में देखी गई हेडलाइट यूनिट के जैसी हो सकती है। नए टेललाइट्स के साथ एसयूवी के रियर में भी ऐसे ही बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाई शॉट्स के मुताबिक अलॉय व्हील्स का डिजाइन मौजूदा मॉडलों जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि किआ प्रॉडक्शन मॉडल के पहियों में एक अलग डिजाइन दे सकती है। 

इंटीरियर और फीचर्स
जहां तक इंटीरियर का सवाल है, किआ नई सेल्टोस के केबिन में और ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स को शामिल कर सकती है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कैरेंस से प्रेरित हो सकते हैं। जो भारत में किआ कारों के अंदर देखी जाने वाली अन्य मॉडल्स की तुलना में ज्यादा फ्यूचरिस्टिक दिखते हैं।

इंजन और पावर डिटेल्स
नई सेल्टोस अपने नए अवतार में डीजल इंजन को हटा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, किआ सेल्टोस का एक हाइब्रिड वर्जन शामिल कर सकती है जो कि नए लॉन्च किए गए नीरो हाइब्रिड मॉडल के जैसा इंजन इस्तेमाल करेगा। 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन 140 hp और 265 Nm पीक टॉर्क के संयुक्त आउटपुट के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किआ भारत में भी हाइब्रिड मॉडल लाएगी या नहीं।


हाइब्रिड यूनिट के अलावा, 2022 किआ सेल्टोस में मौजूदा अन्य मॉडलों के जैसे ही पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। किआ भारत में सेल्टोस को तीन पावरट्रेन में पेश करती है। 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट के अलावा एक 1.5-लीटर पेट्रोल और एक डीजल यूनिट है। ट्रांसमिशन का काम या तो 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक, 7-स्पीड ऑटोमैटिक और आईएमटी गियरबॉक्स द्वारा किया जाता है।

कब होगी लॉन्चिंग
किआ अगले साल की शुरुआत में नई पीढ़ी की सेल्टोस एसयूवी को पेश कर सकती है। जबकि इसकी लॉन्चिंग साल 2022 की दूसरी छमाही में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed