फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Keep Bike Like New In Just Rs 600 With This Clearer Kit

Bike Care: 600 रुपये में नई जैसी चमक उठेगी पुरानी बाइक, बस घर ले आएं ये स्पेशल किट

Tue, 24 Dec 2024 05:31 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 05:31 PM IST
सार

अगर आप भी अपनी बाइकी की केयर के प्रति काफी सतर्क रहते हैं तो मार्केट में मात्र 600 रुपये में क्लिनिंग किट उपलब्ध हैं जिनसे आपकी बाइक बिल्कुल नई जैसी चमक जाएगी. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बाइक किट की जानकारी देंगे.

विज्ञापन
Keep Bike Like New In Just Rs 600 With This Clearer Kit
किट से सस्ते में साफ हो जाएगी बाइक - फोटो : Kawasaki

विस्तार

कुछ लोग अपनी बाइक का साफ-सफाई पर जरा पर बहुत ध्यान देते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि उनकी बाइक हमेशा चमकती रहे. इसके लिए वो हर उपाय करते हैं जिससे उनकी बाइक साफ रहे और पैसे की परवाह किए बिना बाइक की क्लीनिंग से जुड़े सामान खरीदते हैं. अगर आप भी अपनी बाइक की केयर के प्रति काफी सतर्क रहते हैं तो मार्केट में कई तरह के बाइक केयर किट मिल जाती हैं. इस किट के अंदर ऐसे कई चीजें होती हैं जो बाइक को साफ-सुथरा रखने में काम आती हैं. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती.
विज्ञापन


ऑनलाइन मार्केट में आपको 600 रुपये से भी कम कीमत में बढ़िया बाइक केयर किट मिल जाती हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बाइक किट की जानकारी देंगे. ये फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काफी कम किमत में मिल रही हैं. तो चलिए जानते हैं बाइक केयर किट में आपको क्या-क्या सामान मिलते हैं.
विज्ञापन


बाइक केयर किट में मिलते हैं ये सामान
बाइक केयर किट में आपकी बाइक को चमकाने के लिए सभी सामान मौजूद होते हैं. आपने किट खरीद लिया तो कोई चीज अलग से नहीं खरीदने की जरूरत नही पड़ेगी. बाइक केयर किट में वॉश शैम्पू और बाइक पॉलिश लिक्विड मिलते हैं. इनकी मात्रा 100ml से 150ml हो सकती है. इसके अलावा मल्टी पर्पज स्प्रे, चेन क्लिनर स्प्रे और चेन ल्यूब स्प्रे मिलते हैं, जिनकी मात्रा 150ml से 200ml हो सकती है. इसके अलावा, पाॅलिश करने के लिए आपको एक स्पंज किट के साथ मिलेगा.
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हटाएं स्क्रैच और धब्बे
1. इस किट का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपनी बाइक को पानी और शैम्पू से साफ करना होगा. पानी से बाइक में जमी धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाती है.

2. इसके बाद बाइक को साफ कपड़े से पोछ कर सूखने दें. इसके बाद बाइक की चेन को चेन क्लिनर से साफ करें. चेन की सफाई के बाद उसे लुब्रिकेंट से ल्यूब करें. 

3. इसके बाद किट में दिए गए पाॅलिश को बाइक के अलग अलग पार्ट में स्प्रे करें और स्पंज से उसे हल्के हाथों से रगड़ें. पाॅलिश सूखते ही बाइक बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed