{"_id":"694ea67497152ba7e209f3b3","slug":"kawasaki-versys-650-2026-launched-in-india-know-price-colour-features-specifications-2025-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kawasaki Versys 650: भारत में लॉन्च हुई नई 2026 कावासाकी वर्सेस 650, जानें कीमत और क्या है खास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Kawasaki Versys 650: भारत में लॉन्च हुई नई 2026 कावासाकी वर्सेस 650, जानें कीमत और क्या है खास
Fri, 26 Dec 2025 08:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:45 PM IST
सार
कावासाकी ने भारत में कावासाकी वर्सेस 650 का 2026 मॉडल ईयर अपडेट लॉन्च किया है। जानें इसके क्या-क्या बदला।
विज्ञापन
2026 Kawasaki Versys 650
- फोटो : Kawasaki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kawasaki (कावासाकी) ने भारत में अपनी लोकप्रिय एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल Kawasaki Versys 650 (कावासाकी वर्सेस 650) का 2026 मॉडल ईयर अपडेट पेश कर दिया है। यह अपडेट बेहद सीमित दायरे का है, जिसमें बाइक के मैकेनिकल या डिजाइन से जुड़े किसी भी हिस्से में बदलाव नहीं किया गया है। नए मॉडल ईयर के साथ कंपनी ने केवल एक नया कलर ऑप्शन पेश किया है, जबकि बाकी मोटरसाइकिल पहले जैसी ही रखी गई है।
यह भी पढ़ें - Road Safety: मोटरसाइकिल हादसों को रोकने के लिए होंडा ने स्टेयरिंग असिस्ट तकनीक का पेटेंट कराया, जानें डिटेल्स

2026 अपडेट में क्या है नया
2026 मॉडल ईयर के साथ कावासाकी ने वर्सेस 650 की कीमत में संशोधन किया है। अब इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 8.63 लाख रुपये तय की गई है। जो पिछले मॉडल की तुलना में 15,000 रुपये ज्यादा है। इसके अलावा इंजन, चेसिस, सस्पेंशन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी नया रंग और बढ़ी हुई कीमत ही इस अपडेट का मुख्य आकर्षण है।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: 2026 में कार खरीदना होगा महंगा, जानें किन-किन वाहन निर्माताओं ने किया कीमत बढ़ोतरी का एलान

इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसा
2026 कावासाकी वर्सेस 650 में वही 649cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो पहले से जाना-पहचाना है। यह इंजन 8,500 rpm पर 66 hp की पावर और 7,000 rpm पर 61 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद पावर डिलीवरी और लंबी दूरी की राइडिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार, फिर चर्चा में क्यों आई मारुति सियाज?

डायमेंशन्स और फीचर्स
डायमेंशन्स की बात करें तो वर्सेस 650 का व्हीलबेस 1,415 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm और सीट हाइट 845 mm है। इसका कर्ब वेट 220 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक की क्षमता 21 लीटर रखी गई है। बाइक 17-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिन पर आगे 120/70 और पीछे 160/60 सेक्शन के टायर्स लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Road Transport: 2026 के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय का बड़ा रोडमैप, नए टोल सिस्टम और सड़क सुरक्षा कानून की तैयारी

फ्रेम और सस्पेंशन सेटअप
मोटरसाइकिल का निर्माण हाई-टेंसाइल स्टील से बने ट्यूबलर डायमंड फ्रेम पर किया गया है। सस्पेंशन की जिम्मेदारी आगे 41 mm के इनवर्टेड फ्रंट फोर्क संभालते हैं। जिनमें रिबाउंड डैम्पिंग और स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है। पीछे की ओर लेडाउन ऑफसेट मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें रिमोट स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट मौजूद है। फ्रंट व्हील ट्रैवल 150 mm और रियर व्हील ट्रैवल 145 mm रखा गया है।
यह भी पढ़ें - GRAP: दिल्ली से ग्रैप-4 हटा, जानें बीएस3, बीएस4 पेट्रोल और बीएस4 डीजल वाहन में क्या चल सकता है और क्या नहींं

ब्रेकिंग, हार्डवेयर और सेफ्टी फीचर्स
ब्रेकिंग के लिए आगे की ओर डुअल 300 mm सेमी-फ्लोटिंग पेटल डिस्क और पीछे 250 mm का पेटल डिस्क दिया गया है। ABS स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध है। इसके साथ ही वर्सेस 650 में कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (KTRC) भी दिया गया है, जिसमें दो सेलेक्टेबल मोड्स मिलते हैं।
फीचर्स में 4.3-इंच का TFT कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा ड्यूल थ्रॉटल वाल्व, इकनॉमिकल राइडिंग इंडिकेटर, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।
यह भी पढ़ें - High Court: ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक वैध, हाईकोर्ट का आदेश- बीमा कंपनी को देना होगा हर्जाना
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, कार बाजार की बदली तस्वीर, लेकिन ट्रेंड वही रहा
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुईं ये पांच बेहतरीन क्रूजर बाइक्स, आराम, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस का नया दौर