फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Karnataka Transport Minister Ramalinga Reddy says Carpooling not banned in state but have to follow guidelines

Carpooling: परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कारपूलिंग पर प्रतिबंध को बताया झूठी खबर, कहा- कानूनी अनुमति जरूरी

Mon, 02 Oct 2023 10:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 10:12 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कारपूलिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि कारपूलिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है। रेड्डी ने बताया कि लेकिन इन्हें कानूनी रूप से संचालित करने के लिए जरूरी अनुमति लेना जरूरी है।

विज्ञापन
Karnataka Transport Minister Ramalinga Reddy says Carpooling not banned in state but have to follow guidelines
Carpooling - फोटो : For Reference Only

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कारपूलिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि कारपूलिंग पर कोई प्रतिबंध नहीं है। रेड्डी ने बताया कि लेकिन इन्हें कानूनी रूप से संचालित करने के लिए जरूरी अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन


रेड्डी ने ट्वीट किया, "कारपूलिंग पर प्रतिबंध नहीं है, यह झूठी खबर है। पहले, उन्हें अनुमति लेने दीजिए। जब उन्होंने अनुमति नहीं ली है तो प्रतिबंध लगाने का सवाल कहां है? सभी को नियमों और विनियमों का पालन करना चाहिए। यह अवैध है। कारपूलिंग उद्देश्यों के लिए सफेद नंबर प्लेट वाले गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों का इस्तेमाल करें। उचित दिशानिर्देशों का पालन करके पीले नंबर प्लेट वाले वाणिज्यिक वाहनों का उपयोग कारपूलिंग के लिए किया जा सकता है।" 
विज्ञापन

 

कर्नाटक के परिवहन मंत्री का यह बयान टैक्सी और ऑटो एसोसिएश की ओर से कारपूलिंग एप के संचालन को बंद करने की मांग के बीच आया है। एसोसिएशन ने कहा था कि कारपूलिंग एप का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री और कारपूलिंग एप एग्रीगेटर्स की बैठक
कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कारपूलिंग एप के मुद्दे से जुड़े जरूरी पहलुओं पर बात करने के लिए कारपूल ऐप एग्रीगेटर्स के साथ मंगलवार के एक बैठक तय की है।

क्या होती है कारपूलिंग
बंगलूरु में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए कारपूलिंग को भी एक समाधान माना जाता है। शहर की सड़कों पर पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए लोग कारपूलिंग करते हैं। टेक कंपनियों के कर्मचारी दफ्तर जाने के लिए कारपूलिंग सर्विस का खूब इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में टैक्सी एसोसिएशनों ने चिंता जताई थी कि कारपूलिंग सर्विस उनके रोजाना के आय को प्रभावित कर रही है। एसोसिएशन ने मांग की है कि सरकार कारपूलिंग एप पर प्रतिबंध लगाए और उनकी समस्याओं का समाधान करे। 


ऑटोरिक्शा चालक संघ के साथ टैक्सी संघों ने बंगलूरु बंद का आयोजन किया। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। ऑटोरिक्शा चालकों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में से एक बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed