फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   jd power mobility index study revealed that customers are not ready to buy electric vehicles

सर्वे में खुलासा, इलेक्ट्रिक कारों के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं लोग, चाहते हैं और सब्सिडी

Wed, 31 Jul 2019 06:04 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 31 Jul 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
jd power mobility index study revealed that customers are not ready to buy electric vehicles
electric car indian govt-1 - फोटो : सांकेतिक

सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन फिलहाल आम जनता इसके लिए तैयार नहीं दिखती है। एक स्टडी के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों के मन में अभी भी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर संदेह है। वहीं इलेक्ट्रिक कार खरीदने को लेकर लोगों का कहना है कि और सब्सिडी मिलने के बाद ही इलेक्ट्रिक कार खरीदने का फैसला करेंगे। यह खुलासा जेडी पावर मोबिलिटी कॉन्फिडेंस इंडेक्स में हुआ है।

विज्ञापन

पॉपपुलर होने में पांच साल

स्टडी के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों का रुख निष्पक्ष है। लोगों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के लिये लाभकारी हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में सुविधाओं का होना जरूरी है। स्टडी में यह बात सामने आई है कि ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों ही हिस्सेदारी 10 फीसदी पहुंचने में कम से कम पांच सालों का वक्त लगेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता की पहुंच से बाहर होना और विश्वास इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए शीर्ष चुनौतियों हैं। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी (जिसमें कीमत, रेंज और सप्लाई कैपेसिटी शामिल है) मुख्य मुद्दा हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जिंग के लिए वहींं कर सकते ज्यादा इंतजार

सर्वे में शामिल होने वाले 61 फीसदी लोगों का कहना है कि यह पर्यावरण के अच्छी हैं, वहीं 48 फीसदी लोगों ने चार्जिंग की कीमत की तुलना पेट्रोल की कीमत से करते हुए इसे फायदेमंद बताया। वहीं 64 फीसदी लोगों ने चार्जिंग स्टेशंस और 59 फीसदी लोगों ने इसकी रेंज को लेकर आशंका जाहिर की। जबकि 77 फीसदी लोगों ने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज 300 मील से ज्यादा होनी चाहिए। वहीं 74 फीसदी लोगों का कहना था कि 200 मील की दूरी तय करने के लिए वे आधा घंटे की चार्जिंग का इंतजार कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

खरीदने में सब्सिडी और क्रेडिट का अहम योगदान

68 फीसदी ग्राहकों का कहना है कि उन्हें इससे पहले बैटरी–इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का कोई अनुभव नहीं है। वहीं 75 फीसदी लोगों का कहना है कि वे फिर से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पसंद करेंगे, वहीं पहले कभी इलेक्ट्रिक वाहन नहीं खरीदने वाले लोगों में 40 फीसदी का कहना है कि वे इसके बारे में सोच सकते हैं। वहीं 78 फीसदी का कहना है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने के फैसले में सब्सिडी और क्रेडिट का अहम योगदान होगा।
 

5,270 ग्राहकों ने हिस्सा लिया

24 जून से लेकर 2 जुलाई के बीच जेडी पावर और सर्वेमंकी के किए इस संयुक्त सर्वे में 5,270 ग्राहकों ने हिस्सा लिया। जिसमें ग्राहकों ने लो (0 से 40), न्यूट्रल (41-60) और पॉजिटिव (61-100) की रेटिंग दी।          
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed