फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Jaguar Land Rover launches fastest and most powerful Defender SUV in India Know price features specifications Land Rover Defender

JLR : भारत में लॉन्च हुई सबसे पावरफुल और तेज रफ्तार वाली Defender SUV, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 27 Aug 2021 09:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 09:01 PM IST
सार

Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) ने देश में अपने लाइनअप की सबसे तेज रफ्तार और पावरफुल Defender एसयूवी को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Jaguar Land Rover launches fastest and most powerful Defender SUV in India Know price features specifications Land Rover Defender
Land Rover Defender - फोटो : Jaguar Land Rover (For Reference Only)

विस्तार

Fastest and Most Powerful Defender SUV in India : भारत में हाल ही में नई Defender (डिफेंडर) एसयूवी के 90 और 110 दोनों वेरिएंट्स लॉन्च करने के बाद अब लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) ने देश में अपने लाइनअप की सबसे तेज रफ्तार और पावरफुल Defender एसयूवी को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 1.82 करोड़ रुपये रखी है। 
विज्ञापन


जगुआर लैंड रोवर ने V8 इंजन से लैस डिफेंडर एसयूवी को हाल ही में अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया है। V8 इंजन के साथ डिफेंडर एसयूवी को दो वेरिएंट्स - Standard और Carpathian एडिशन में लॉन्च किया गया है। 
विज्ञापन


यह वही मॉडल है जिसे कार निर्माता ने इस साल फरवरी में वैश्विक बाजारों में पेश किया था। नई डिफेंडर का V8 वर्जन ब्रांड के नए एडवेंचर्र की रेंच का सबसे टॉप मॉडल है और यह 90 (3-डोर) और 110 (5-डोर) दोनों वर्जन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंजन, पावर और स्पीड

इसमें एक सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो जगुआर लैंड रोवर ग्रुप का सबसे पावरफुल इंजन है। यह इंजन 525 hp का पावर और 625 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ इस ऑल-व्हील ड्राइव एसयूवी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। स्पीड की बात करें तो डिफेंडर 90 सिर्फ 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटे है। 

इससे पहले जैगुआर लैंड रोवर ने डिफेंडर 90 को तीन पावरट्रेन विकल्पों में लॉन्च किया था। इनमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल (296 hp का पावर के साथ 400 Nm का टॉर्क), एक 3.0-लीटर पेट्रोल (394 hp का पावर और 550 Nm का टार्क), और एक 3.0-लीटर डीजल इंजन (296 hp का पावर और 650 एनएम का टॉर्क) शामिल है। 

डिजाइन और फीचर्स

डिफेंडर अपने डिजाइन में बाकी मॉडलों से अलग है। इसके कार्पेथियन वर्जन को कार्पेथियन ग्रे नामक एक स्पेशल बॉडी कलर विकल्प दिया गया है। जो एक काले हुड, छत और टेलगेट से लैस है। इसमें सामने के दरवाजे के नीचे V8 लोगो, 4 टेलपाइप और 22-इंच के अलॉय व्हील्स और 15-इंच के डिस्क और ब्लू कॉलिपर्स भी मिलते हैं। डिफेंडर V8 में ट्विन टेलपाइप, एबोनी विंडसर ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री और अलकेन्टारा-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील भी मिलते हैं। इसमें केबिन के भीतर एक नया कर्व्ड सेंटर 11.4-इंच टचस्क्रीन सिस्टम भी मिलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed