फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Italian electric two-wheeler brand Velocifero to launch electric scooter in India Know Details

Electric Scooter: इटली की VLF भारत में लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर, महाराष्ट्र में प्लांट लगाने का एलान

Mon, 08 Jul 2024 05:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

इटली के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Velocifero (वेलोसीफेरो) ने हाल ही में भारतीय बाजार में एंट्री करने का एलान किया है। कंपनी को उम्मीद है कि वह भारतीय बाजार में अपना पहला उत्पाद त्योहारी सीजन तक लॉन्च कर देगी। 

विज्ञापन
Italian electric two-wheeler brand Velocifero to launch electric scooter in India Know Details
Velocifero Tennis Electric Scooter - फोटो : Velocifero

विस्तार

इटली के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Velocifero (वेलोसीफेरो) (VLF, वीएलएफ) ने हाल ही में भारतीय बाजार में एंट्री करने का एलान किया है। कंपनी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक स्थानीय मैन्युफेक्चरिंग प्लांट (विनिर्माण संयंत्र) स्थापित करने जा रही है। वीएलएफ KAW Veloce Motors Pvt. Ltd. (कावा वेलोस मोटर्स प्रा. लिमिटेड) के साथ साझेदारी कर रहा है। जो उनके टू-व्हीलर कैटलॉग के निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन का ध्यान रखेगा। ब्रांड को उम्मीद है कि वह भारतीय बाजार में अपना पहला उत्पाद त्योहारी सीजन तक लॉन्च कर देगा और इसका नाम Tennis (टेनिस) इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।
विज्ञापन

कब होगा लॉन्च
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वीएलएफ पूरे भारत में एक व्यापक डीलर नेटवर्क बनाने की योजना बना रहा है। जिसका लक्ष्य टियर-वन और टियर-टू शहर हैं। ब्रांड की योजना है कि 2024 के आखिर तक 15 डीलरशिप चालू हो जाएं और वित्तीय वर्ष के आखिर तक उनकी संख्या बढ़ाकर 50 कर दी जाए। वीएलएफ 2024 के त्योहारी सीजन के दौरान अपने भारतीय लॉन्च की घोषणा करने के लिए एक मार्केटिंग अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। ब्रांड की पहचान को स्थापित करने के लिए इस अभियान में रोड शो और ऑटो एक्सपो में भाग लेना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेनिस ई-स्कूटर: अहम फीचर्स
टेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में आता है। वीएलएफ दोनों को ही दो बदली जाने वाली लिथियम बैटरी देता है जिनमें से प्रत्येक 84V की हो सकती है। 1500W मोटर वाला वेरिएंट 150 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है, और यह एक बार चार्ज करने पर 60 किमी तक चल सकता है। 4000W वाला वेरिएंट 232 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर एक बार फुल चार्ज करने पर यह 100 किमी तक चल सकता है। और प्रत्येक बैटरी को फुल चार्ज होने में पांच से छह घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन

वजन, ब्रेकिंग, सस्पेंशन
टेनिस को स्पीडोमीटर के लिए 5.5-इंच का डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले मिलता है और यह राइडर को इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट - तीन ड्राइविंग मोड के बीच चुनने की सुविधा देता है। इसमें आगे और पीछे की लैंप के लिए एलईडी लाइटिंग भी है। हाई-टेन्साइल स्टील फ्रेम वाला टेनिस 1500W बैटरी के साथ सिर्फ 88 किलोग्राम वजन का है। जबकि 4000W वाला वेरिएंट 10 किलोग्राम ज्यादा वजन का है। ब्रेकिंग की बात करें तो स्कूटर में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। वहीं सस्पेंशन की बात करें तो, सामने की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक मोनो शॉक एब्जॉर्बर हैं।

ICE वेरिएंट भी बेचती है कंपनी
इसके अलावा वीएलएफ टेनिस स्कूटर का एक इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वेरिएंट भी बेचता है। इसमें 125 सीसी 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसका अधिकतम पावर लगभग 11.9 bhp है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस वेरिएंट की पेशकश की जा रही है। लेकिन वीएलएफ ने यह नहीं बताया है कि वे इसे भारत में लाना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed