फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Isuzu Motors India to roll-out ISUZU I-Care Winter Camp across India News in Hindi

ISUZU I-Care Winter Camp: इसुजु मोटर्स इंडिया देशभर में शुरू करेगा इसुजु आई-केयर विंटर कैंप

Wed, 14 Dec 2022 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Dec 2022 06:26 PM IST
सार

Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने एलान किया है कि वह देशभर में ISUZU I-Care Winter Camp (इसुजु आई-केयर विंटर कैंप) चलाएगा। यह कैंप कंपनी की ISUZU D-MAX (इसुजु डी-मैक्स) पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिए है।

विज्ञापन
Isuzu Motors India to roll-out ISUZU I-Care Winter Camp across India News in Hindi
Isuzu D-Max V-Cross - फोटो : For Reference Only

विस्तार

Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने एलान किया है कि वह देशभर में ISUZU I-Care Winter Camp (इसुजु आई-केयर विंटर कैंप) चलाएगा। यह कैंप कंपनी की ISUZU D-MAX (इसुजु डी-मैक्स) पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिए है। इस सर्विस कैंप का मकसद ग्राहकों को बेहतरीन लाभ और देशभर में इस मौसम में परेशानी-मुक्त ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देने लिए प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक्स प्रदान करना है।
विज्ञापन


इसुजु आई-केयर विंटर कैंप 16 दिसंबर से शुरू होगा और 31 दिसंबर 2022 तक चलेगा। यह कैंप 'इसुजु केयर' की एक पहल है। विंटर कैंप  का इंतजाम इसुजु के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर किया जायेगा। इस अवधि के दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफर्स और लाभ भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


कैंप में आने वाले ग्राहकों को ये सुविधाएं मिलेगी:
  • निःशुल्क 37-पॉइन्ट व्यापक जांच
  • मुफ्त गाड़ी टॉप वॉश
  • लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट
  • पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट
  • इंजन ऑयल और फ्ल्यूड्स पर 5 प्रतिशत की छूट
  • निःशुल्क REGEN

इन शहरों में उठा सकते हैं फायदा
यह इसुजु आई-केयर विंटर कैंप अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरू, बिमावरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू,जालंधर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लोर, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजु की सभी अधिकृत सर्विस फैसिलिटी पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं कॉल
इसके अलावा ग्राहक सर्विस बुकिंग के लिए नजदीकी इसुजु डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed