फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Isuzu Motors India Announces I-Care Monsoon Service Camp for Customers in India

Isuzu Motors India: इसुजु मोटर्स इंडिया देशभर में शुरू करेगा 'इसुजु आई-केयर मानसून कैंप', जानें डिटेल्स

Thu, 21 Jul 2022 07:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 07:13 PM IST
सार

Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने देशभर में ‘इसुजु आई-केयर मानसून कैंप शुरू करने का एलान किया है। यह कैंप कंपनी की इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिए है।

विज्ञापन
Isuzu Motors India Announces I-Care Monsoon Service Camp for Customers in India
Isuzu Motors India Monsoon Service Camp - फोटो : Isuzu

विस्तार

Isuzu Motors India (इसुजु मोटर्स इंडिया) ने देशभर में ‘इसुजु आई-केयर मानसून कैंप शुरू करने का एलान किया है। यह कैंप कंपनी की इसुजु डी-मैक्स पिक-अप्स और एसयूवी रेंज के लिए है। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन लाभ और देशभर में इस मौसम में परेशानी-मुक्त ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक्स प्रदान करना है।
विज्ञापन


25 जुलाई से 2 अगस्त, 2022 (दोनों दिन शामिल) के बीच, 'इसुजु केयर' की एक पहल, मानसून कैंप  का इंतजाम इसुजु के सभी अधिकृत डीलर सर्विस आउटलेट्स पर किया जाएगा। इस अवधि के दौरान, ग्राहक अपने वाहनों के लिए विशेष ऑफर्स और लाभ भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन


कैंप में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेगी: 
  • मुफ्त गाडी टॉप वॉश
  • लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट
  • पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट
  • इंजन ऑयल और फ्ल्यूड्स पर 5 प्रतिशत की छूट

कंपनी की ओर से मिलने वाली छूट में नियम एवं शर्तें लागू हैं।

यह मानसून कैंप अहमदाबाद, बेंगलुरू, बिमावरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जालंधर, जोधपुर, कोच्चि, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरै, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लोर, पुणे, रायपुर, राजमुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में स्थित इसुजु की सभी अधिकृत सर्विस फैसिलिटी पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस बुकिंग के लिए ग्राहक नजदीकी इसुजु डीलर आउटलेट पर कॉल कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक 1800 4199 188 (टोल-फ्री) पर कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed