Car Care Tips: क्या कार का केबिन गंदा और बदबूदार है? मानसून में इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
आपके पास कार है तो आपको मानसून में कार का खास ध्यान रखना चाहिए। मानसून में बारिश से नमी और गंदगी बढ़ जाती है। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से कार की गंदगी और बदबू को दूर किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों में बाकी हिस्से में भी मानसून सक्रिय तौर पर अपनी दस्तक दे देगा। ऐसे में जो लोग कार से रोजाना का सफर करते हैं, उन्हें इस दौरान कार का खास ख्याल रखना चाहिए। मानसून के दौरान बारिश होती रहती है, ऐसे में कार के केबिन में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। इसके साथ ही बारिश और आंधी-तूफान की वजह से केबिन गंदा और खराब गंध आने लगती है।
वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल
मानसून में अपनी कार को साफ-सुथरा रखने के लिए हफ्ते में एक बार वैक्यूम क्लीनर से सफाई की जा सकती है। ऐसा करने से कार की सीट्स और फ्लोर काफी हद तक साफ हो जाएंगे। बारिश और धूल की वजह से कार में नमी काफी बढ़ जाती है।
एयर फ्रैशनर का करें यूज
मानसून में कार में गंदी बदबू को दूर करने के लिए एक अच्छे एयर फ्रैशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजार में कई तरह के एयर फ्रैशनर मौजूद हैं। ऐसे में कभी आपको लगे कि कार से बहुत खराब गंध आ रही है तो एयर फ्रैशनर को कार के डैशबोर्ड पर लगाना एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
ट्रेश केन का इस्तेमाल
बारिश के दिनों में अक्सर लोग कार से बाहर की यात्रा करते हैं। ऐसे में कार के अंदर एक ट्रेश केन को रखा जा सकता है। ऐसा करने से कार केबिन में किसी भी वेस्ट को ट्रेश केन में डाला जा सकता है। इससे कार की असली गंध बदबूदार और गंदी नहीं होगी।
फ्लोर मैट को रखें साफ
कार के फ्लोर मैट को मानसून के दौरान साफ रखना जरूरी है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार के केबिन में सबसे ज्यादा गंदगी फ्लोर मैट पर ही होती है। ऐसे में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले एक बार फ्लोर मैट को अच्छे ढंग से साफ करना जरूरी है।