{"_id":"6381de5778538c0c550a3d50","slug":"india-yamaha-motor-organizes-yamaha-mileage-challenge-activity-in-delhi-to-create-awareness-on-mileage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamaha: यामाहा ने दिल्ली में माइलेज चैलेंज एक्टिविटी का किया आयोजन, बेस्ट-माइलेज हासिल करने के सिखाए गुर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha: यामाहा ने दिल्ली में माइलेज चैलेंज एक्टिविटी का किया आयोजन, बेस्ट-माइलेज हासिल करने के सिखाए गुर
Sat, 26 Nov 2022 03:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 26 Nov 2022 03:08 PM IST
सार
India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) (IYM) ने अपने 125cc हाइब्रिड स्कूटर मॉडल रेंज के बेहतर माइलेज पर ग्राहकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, दिल्ली में 'माइलेज चैलेंज एक्टिविटी' का आयोजन किया।
विज्ञापन
Yamaha Mileage Challenge Activity
- फोटो : Yamaha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) (IYM) ने अपने 125cc हाइब्रिड स्कूटर मॉडल रेंज के बेहतर माइलेज पर ग्राहकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, दिल्ली में अपने अधिकृत डीलरशिप - SPG ऑटो, ओखला और एस्को मोटर्स, पाटरपड़गंज के साथ 'माइलेज चैलेंज एक्टिविटी' का आयोजन किया। यामाहा के 125cc हाइब्रिड स्कूटर मॉडल रेंज में Fascino 125 Fi Hybrid, Ray ZR 125 Fi Hybrid और Street Rally 125 Fi Hybrid शामिल हैं। इस इवेंट में कुल 18 यामाहा ग्राहकों ने भाग लिया और लगभग 70 लोगों ने इसमें शामिल हुए।
माइलेज चैलेंज एक्टिविटी प्रतिभागियों को दिए गए एक ब्रीफिंग सेशन के साथ शुरू हुई। सेशन के दौरान, प्रतियोगियों को कुशल राइडिंग व्यवहार और राइड के लिए प्लान किए गए रूट के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद उनके स्कूटर में 30 किलोमीटर की राइड शुरू करने से पहले ईंधन भरा गया, जिसमें शहर के यातायात, उतार-चढ़ाव और खुली सड़कों का मिश्रण शामिल था, जिससे उन्हें स्कूटर के सस्पेंशन, गतिशीलता, ब्रेकिंग, एक्सीलरेशन और प्रारंभिक पिक-अप का भी एक्सपीरियंस मिला। आयोजन स्थल पर लौटने के बाद, स्कूटरों को पहले के ईंधन स्तर से मिलान करने के लिए फिर से भर दिया गया, और इस्तेमाल किए गए ईंधन की मात्रा को माइलेज की गणना के लिए रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले सभी ग्राहकों को स्मृति चिन्ह, मुफ्त वाटर वॉश और उनके वाहनों के 10-पॉइन्ट निरीक्षण की भी व्यवस्था की गई थी। माइलेज चैलेंज गतिविधियों में भाग लेने वाले ग्राहकों में से, टॉप 3 विजेताओं को दोनों गतिविधियों में उच्चतम माइलेज हासिल करने के लिए ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और उपहार कार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एस्को मोटर्स, पाटरपड़गंज की माइलेज चैलेंज एक्टिविटी में राहुल ने 91.67 किमी प्रति लीटर का टॉप माइलेज हासिल किया। वहीं, SPG ऑटो, ओखला की माइलेज चैलेंज एक्टिविटी में हनीफ ने 84.62 किमी प्रति लीटर का माइलेज हासिल किया।
ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ, ये माइलेज चैलेंज एक्टिविटी ग्राहकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई हैं। क्योंकि यामाहा न सिर्फ ईंधन-दक्षता से संबंधित हाइब्रिड-असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स को शोकेस करने में सक्षम थी, बल्कि ग्राहकों को बेस्ट-माइलेज हासिल करने और पैसे बचाने के लिए अपने स्कूटर की सवारी करने के ज्यादा कुशल तरीके सीखने में भी मदद करती है।