फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   important car parts check before start the car

Car Care Tips: कार के इन उपकरणों को नहीं किया चेक तो गर्मी में पसीना-पसीना हो जाएंगे आप!

Tue, 21 May 2024 06:36 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 21 May 2024 06:36 PM IST
सार

कार चलाने से पहले कुछ उपकरणों की जांच जरूर करनी चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कार किसी भी समय धोखा दे सकती है। इस खबर में जानिए आपको किन उपकरणों का ध्यान रखना है। इन टिप्स को फॉलो करें।
 

विज्ञापन
important car parts check before start the car
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

गर्मी के मौसम में कार चलाना आसान नहीं रहता है। सड़क पर गर्मी परेशानी करती है, साथ ही अगर कार के किसी उपकरण में खराबी हो गई तो पसीने से बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि कार के सभी उपकरण सही से काम करें। इस खबर में पढ़ें कि आपको कार के किन उपकरणों को एक बार जरूर चेक करना है, ताकि आपात स्थिति में बाहर जाना पड़ें तो कार एकदम सही तरीके से काम करें।

विज्ञापन

एयर फिल्टर

कार का एयर फिल्टर कार के खास उपकरणों में से एक है। अगर एयर फिल्टर सही से काम नहीं करता है तो कार चलाने के दौरान कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। कार एयर फिल्टर्स जल्दी गंदे हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें हर तीन महीने में बदलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की बैटरी

कार की बैटरी के ऊपर कार के सभी इलेक्ट्रिक उपकरण निर्भर होते हैं। ऐसे में अगर बैटरी ठीक से काम नहीं करती है तो गाड़ी के सभी लाइट्स और इलेक्ट्रिक चीजें काम करना बंद कर देंगी। बैटरी को हमेशा चार्ज रखें, साथ ही बैटरी में सिर्फ बैटरी वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। नल के पानी का इस्तेमाल कार की बैटरी को खराब कर सकता है। बैटरी में किसी तरह की खराबी होने पर इसे तुरंत बदल देना चाहिए। 

विज्ञापन

कार ब्रेक

कार के ब्रेक का सही से काम करना बेहद जरूरी है। अगर ब्रेक में जरा भी खराबी नजर आए तो बिना देर किए इसे बदलना चाहिए। गाड़ी और लोगों की सुरक्षा के लिए ब्रेक काफी जरूरी होते हैं। कई बार देखा गया है कि कार के ब्रेक पैडल खराब हो जाते हैं या फिर फ्ल्ययूड में लीकेज की परेशानी होती है। ऐसे में ब्रेक फेल हो जाते हैं और हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। कार चलाने से पहले ब्रेक को जरूर चेक करें। 

फ्यूल की जांच

अक्सर देखा गया है कि कार के इंजन को शुरू करने के लिए टैंक में जरूरत के हिसाब से फ्यूल नहीं होता है। इस वजह से गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है, मगर लोग सही समय पर इसकी जांच नहीं करते हैं और बार-बार इंजन स्टार्ट करते रहते हैं। इस गलती की वजह से कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है। 

कार स्टीयरिंग करें चेक

सड़क पर सुरक्षित तरीके से कार चलें, इसके लिए जरूरी है कि कार का स्टीयरिंग सही से काम करें। कार शुरू करने से पहले स्टीयरिंग को थोड़ा सा घुमाकर जरूर चेक करें। साथ ही पहिए सही दिशा में मुड़ रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed