फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai prepares to unveil 3 new SUVs in India know detail

Hyundai Upcoming Cars: ह्यूंदै जल्द ही 3 नई एसयूवी से उठा सकती है पर्दा, जानिए इनकी खास जानकारी

Mon, 01 Jul 2024 02:36 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 02:36 PM IST
सार

साउथ कोरिया की मशहूर कार बनाने वाली कंपनी ह्यूंदै आने वाले कुछ महीनों में तीन नई कारों को पेश कर सकती है। इसमें ह्यूंदै क्रेटा ईवी, ह्यूंदै अल्काजार और ह्यूंदै वेन्यू का नया वर्जन शामिल है। फिलहाल इनकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 

विज्ञापन
Hyundai prepares to unveil 3 new SUVs in India know detail
Hyundai Upcoming Cars - फोटो : Hyundai

विस्तार

देश के कार बाजार में दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स की अच्छी पकड़ बनी हुई है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से ह्यूंदै की लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी है। कार बाजार में लगातार बड़ी गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में ह्यूंदै इस साल के अंत तक एक दो नहीं, बल्कि तीन एसयूवी कारों को बाजार में उतार सकता है। इसमें ह्यूंदै क्रेटा ईवी, ह्यूंदै अल्काजार और ह्यूंदै वेन्यू का नया वर्जन शामिल है। आगे जानिए क्या है इनकी जानकारी।

विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा ईवी

साउथ कोरियाई कंपनी एसयूवी सेगमेंट में काफी नाम रखती है। भारत में क्रेटा की अच्छी-खासी बिक्री होती है। ऐसे में कंपनी अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रेटा का ईवी वर्जन लगभग इसके फेसलिफ्ट वर्जन की तरह ही होगा। कार के आगे के हिस्से में चार्जिंग पोर्ट, ऐरोडॉयमिक डिजाइन वाले व्हील और बड़ी टचस्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता सकता है। 
इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 360 डिग्री कैमरा और सवारियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए जा सकते हैं। वहीं, इसमें 400 से 450 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। ह्यूंदै इस ईवी को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है। इसकी संभावित एक्सशोरूम कीमत 25 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक ह्यूंदै की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै अल्काजार

भारतीय बाजार में ह्यूंदै अल्काजार की अच्छी-खासी साख बनी हुई है। ऐसे में अब इसके नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार को अगले कुछ महीनों में इंडियन कार बाजार में लाया जा सकता है। इस एसयूवी में आकर्षक डिजाइन के साथ स्प्लिट एलईडी हैडलाइट सेटअप और कनेक्टिड लाइट बार के साथ ब्लैक ग्रिल मिल सकती है। साथ ही नए बंपर डिजाइन के साथ ड्यूल टोन अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के पीछे की तरफ नई एलईडी टेललाइट्स दी जा सकती है। 
ह्यूंदै अल्काजार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें दो डिस्प्ले सेटअप के साथ ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, पैनॉरमिक सनरुफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, इस कार में 1.5 लीटर का जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का सीआरडीआई डीजल इंजन आ सकता है। 

विज्ञापन

ह्यूंदै वेन्यू

इस साल के अंत तक ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी का नया वर्जन भी कार बाजार में दस्तक दे सकता है। इस कार में बाहरी तोर पर कई सारे बदलाव संभव है। कार के नए वर्जन को ज्यादा आकर्षक और दमदार बनाया जा सकता है। इस कार की अभी तक बहुत सीमित जानकारी है। नई जेनरेशन वेन्यू कार के इंटीरियर में कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक ह्यूंदै की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक डिटेल नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed