फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hyundai kia raided in germany over suspected illegal defeat devices for vehicle emissions levels

Hyundai Kia Raided: ह्यूंदै, किआ पर जर्मन अधिकारियों ने छापा मारा, संदिग्ध धोखा देने वाले उपकरण की होगी जांच

Wed, 29 Jun 2022 05:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 05:02 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै और किआ पर जर्मनी में अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सड़क पर 2,10,000 डीजल वाहनों को संदिग्ध अवैध डीफीट डिवाइस के साथ रखा है।

विज्ञापन
hyundai kia raided in germany over suspected illegal defeat devices for vehicle emissions levels
Hyundai and Kia - फोटो : For Reference Only

विस्तार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ह्यूंदै और किआ पर जर्मनी में अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सड़क पर 2,10,000 डीजल वाहनों को संदिग्ध अवैध डीफीट डिवाइस के साथ रखा है। फ्रैंकफर्ट के पब्लिक प्रॉजीक्यूटर (राज्य अभियोजक) के कार्यालय ने रायटर को यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


क्या होते हैं डीफीट डिवाइस
डीफीट डिवाइस ऐसे सिस्टम होते हैं जो वाहन के उत्सर्जन स्तर को बदल सकते हैं। लेकिन यह साफ नहीं है कि ऑटो निर्माता वास्तव में इनका इस्तेमाल अपने वाहनों के वास्तविक प्रदूषण स्तर को छिपाने के लिए करते हैं या नहीं।
विज्ञापन


8 जगहों पर छापा
यूरोपीय संघ एजेंसी यूरोजस्ट के सहयोग से एक ऑपरेशन में जर्मनी और लक्जमबर्ग में वाहन निर्माताओं के आठ व्यावसायिक परिसरों पर छापा मारा गया था। सियोल में ह्यूंदै मोटर ग्रुप के एक प्रवक्ता द्वारा छापे की पुष्टि की गई, जो किआ और ह्यूंदै दोनों का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉक्सवैगन ने किया था कबूल
2015 में, फॉक्सवैगन ने स्वीकार किया था कि उसने कुछ डीजल इंजनों पर अमेरिकी उत्सर्जन परीक्षणों को धोखा देने के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था। माना जाता है कि ह्यूंदै और किआ के मामले में, संदिग्ध धोखा देने वाले उपकरण बॉश और डेल्फी कंपनियों से आए हैं, जो आज बोर्गवार्नर समूह के स्वामित्व में हैं।

क्या है कार्रवाई के मायने
सियोल में मेरिट्ज सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक किम जून-सुंग के मुताबिक, जांच का विस्तार किया जा सकता है या दंडात्मक नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब 2010 के मध्य में, यूरोप में बेचे जाने वाले ह्यूंदै और किआ के डीजल मॉडल की जांच की गई, तो उत्सर्जन में संभावित हेराफेरी का कोई सबूत नहीं मिला था।


शेयरों में आई गिरावट
जर्मनी में कंपनियों के छापे की खबर के बाद, बुधवार को उनके शेयरों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों को डर है कि कंपनी के खिलाफ जांच बढ़ाई जा सकती है और दंडात्मक नुकसान हो सकता है। ह्यूंदै मोटर के शेयरों में 5 प्रतिशत और किआ के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो व्यापक बाजार के 1.5 प्रतिशत की गिरावट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed