फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV: खरीदने का है प्लान? जानें क्या है कीमत, फीचर्स और रेंज में अंतर

Tue, 28 Jan 2025 12:57 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 12:57 PM IST
सार

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV: हुंडई क्रेटा ईवी और टाटा कर्व ईवी का भारतीय बाजार में कड़ा मुकाबला होने वाला है। अगर आप इन दिनों कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको जरूर जानना चाहिए की दोनों कारों में कैसे फीचर्स और रेंज मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
कर्व ईवी को कड़ी टक्कर देगी क्रेटा ईवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में हुंडई मोटर्स मारुति सुजुकी के बाद सबसे बड़े कस्टमर बेस वाली कंपनी है। हाल ही में कार निर्माता ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पॉपुलर क्रेटा एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन Creta EV को लॉन्च किया है। यह कार भारतीय बाजार में Tata Motors की Curvv EV से सीधा मुकाबला करेगी। अगर क्रेटा ईवी के फीचर्स, रेंज और प्राइस को देखा जाए तो यह अपने सेगमेंट में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी चुनौती दे सकती है। तो चलिए जानते हैं मार्केट में पहले से बिक रही Tata Curvv EV और हुंडई की लेटेस्ट Creta EV में कैसा मुकाबला होने वाला है।
विज्ञापन

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
हुंडई क्रेटा ईवी: बैटरी, चार्जिंग और रेंज
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें पहला 42kWh और दूसरा 51.4kWh कैपेसिटी का बैटरी पैक शामिल है। कंपनी का दावा है कि क्रेटा ईवी का 42kWh वेरिएंट एक बार के फुल चार्ज में 390 किलोमीटर चल सकता है, जबकि 51.4kWh वेरिएंट की सिंगल चार्ज रेंज 473 किलोमीटर है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
क्रेटा इलेक्ट्रिक को पावर देने के लिए फ्रंट एक्सल पर एक सिंगल मोटर है जो आगे के पहियों को चलाती है. 51.4kWh वेरिएंट सिंगल मोटर के साथ 171hp पावर और 255Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि 42kWh वेरिएंट 135hp पावर जनरेट करता है. क्रेटा ईवी को 50 kW डीसी चार्जर से केवल 58 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, 11 kW के एसी चार्जर से इसे फुल चार्ज करने में 4 घंटे 50 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी: बैटरी, चार्जिंग और रेंज
टाटा मोटर्स ने इस कूपे इलेक्ट्रिक एसयूवी में 55kWh और 45kWh का दो बैटरी पैक विकल्प दिया है। इसके 55kWh बैटरी पैक वेरिएंट में कंपनी ने 585 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया है। कंपनी इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प दे रही है। कंपनी का दावा है कि 1.2C चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद इस कार को महज 15 मिनट में इतना चार्ज किया जा सकता है कि ये कार आपको 150 किमी की रेंज दे सकती है। इसकी बैटरी को 70kW के चार्जर से महज 40 मिनट में ही 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors
इसमें कंपनी ने 123kW की क्षमता का लिक्विड कूल्ड पर्मानेंट मैग्नेट पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी महज 8.6 सेकंड में ही 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
हुंडई क्रेटा ईवी: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Creta Electric में लेवल 2 ADAS सूट, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर, और हिल-स्टार्ट और डीसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में 5 रिजनरेटिव मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए सिंगल-पेडल ड्राइविंग (i-Pedal) सुविधा भी है। इसमें एक खास तरह प्लग-व्हीकल टू लोड यानी V2L चार्जिंग प्लग है जो पीछे की बेंच के नीचे दिया गया है, जिससे अन्य उपकरणों को चार्ज किया जा सकता है।

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Hyundai Creta EV - फोटो : अमर उजाला
इसमें 10.25 इंच के दो स्क्रीन जिसमें से एक इंफोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए है। इसमें एक 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन एसी और ऑटो-डिमिंग IRVM, सेंट्रल टचस्क्रीन वॉयस कमांड और ब्लूलिंक इन-कार कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कर्व ईवी की बात करें तो , इसमें 6-वे पावर एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीमियम लैदरेट वेंटिलेटेड सीट, रिक्लाइन फंशन के साथ सेकंड रो सीट, 26 सेमी का डिजिटल कॉकपिट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें arcade.ev की भी सुविधा दी गई है जो 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म और ऐप को सपोर्ट करता है। इसमें JBL के 9 स्पीकर को शामिल किया है। इसके अलावा इस एसयूवी को मल्टीपल वॉयस कमांड सिस्टम से भी लैस किया गया है। जो भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं में कमांड लेता है।

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
कार को सेफ बनाने के लिहाज से इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टम सिस्टम (ADAS) सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 6 एयरबैग (बतौर स्टैंडर्ड), 3-प्वाइंट ELR सीटबेल्ट, सीट-बेल्ट एंक प्रीटेंशनर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंक, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, स्टेबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम (ESP), इमरजेंसी ब्रेकिंग, JBL सिनेमैटिक इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Creta EV Vs Tata Curvv EV Comparison Know Price Features Range Specifications
Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
हुंडई क्रेटा ईवी Vs टाटा कर्व ईवी: प्राइस और उपलब्धता
कीमत की बात करें, तो हुंडई क्रेटा ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से कम में शुरू हो जाती है, जबकि टाटा कर्व ईवी की शुरुआती कीमत 17.50 लाख रुपये से भी कम है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली के अनुसार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा कर्व ईवी पहले से ही कई शहरों में बिक रही है, जबकि क्रेटा ईवी को कंपनी ने कई शहरों के शोरूम में उपलब्ध कर दिया है और इसकी बिक्री जल्द ही शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed