Car Care Tips: कार की इन चार सामान्य दिक्कतों को कैसे कर सकते हैं दूर, जान लीजिए डिटेल
अगर आपके पास कार है तो आप जानते होंगे कि अक्सर कार में कोई न कोई परेशानी आती रहती है। कार में आने वाली कुछ परेशानियां काफी साधारण होती हैं। ऐसे में अगर आपको सही जानकारी हो तो आप उस दिक्कत को दूर कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई बार कार में कुछ ऐसी परेशानियां होती हैं, जिसके लिए कार मैकेनिक के पास जाना ही पड़ता है। अगर आपकी कार में भी ऐसी दिक्कतें आ जाए, जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं और इन्हें नजरअंदाज करने से कार की समस्याएं बढ़ सकती है तो आप क्या करेंगे। लाखों रुपये की कार में कई सारे ऐसे पार्ट्स होते हैं, जिनके बारे में हर चालक को नहीं पता होता है। इसके अलावा अक्सर कारों में कुछ साधारण सी नजर आने वाली दिक्कतें कार की परफॉर्मेंस कम कर देती है। ऐसे में हर कार चलाने वाले को इन सामान्य दिक्कतों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि कार को समय पर ठीक किया जा सके।
इंजन से अनचाही आवाज
कई बार कार चलाते वक्त गाड़ी के इंजन से आवाज आती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कार के इंजन से अगर अचानक से आवाज आने लगे तो समझ लीजिए कि कार में कोई समस्या आ गई है। कई बार इंजन से आने वाली आवाज किसी तकनीकी खामी की वजह से आती है। वहीं, कई बार इंजन का कोई उपकरण ढीला हो जाता है या फिर कई बार इंजन में ऑयल का स्तर काफी कम होता है। अगर गाड़ी के इंजन में कुछ इस तरह की परेशानी हो तो इंजन में ऑयल का स्तर सही लेवल पर रखना चाहिए।
कार की बैटरी में दिक्कत
कार में कई बार बैटरी की वजह से बड़ी दिक्कत हो जाती है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इंजन स्टार्ट होने के लिए बैटरी का सही होना चाहिए। साथ ही इंजन में कई बार तकनीकी खराबी की वजह से बैटरी की क्षमता कम हो जाती है। इसके पीछे कई बार बैटरी का खत्म हो जाना, कई बार बैटरी में से अजीब सी गंध भी बड़ी वजह हो सकती है।
ब्रेक पैडल में समस्या
कार का ब्रेक पैडल अगर सही से काम नहीं कर रहा है तो इसके पीछे कई बार ब्रेक पैडल का नरम हो जाना एक बड़ी वजह है। ब्रेक पैडल ब्रेक सिस्टम का एक अहम पार्ट होता है। ऐसे में अगर ब्रेक पैडल में से किसी तरह की आवाज या फिर ब्रेक पैडल की ब्रेक लाइन या फिर क्लीपर और लीकिंग की वजह से गाड़ी का ब्रेक पैडल काम नहीं करता है।
बैटरी बदलने के बाद दिक्कत
कई मामलों में देखा जाता है कि कार की बैटरी बदलने के बाद गाड़ी के इंजन में दिक्कत आ जाती है। ऐसे मामलों में कई बार बैटरी इंजन के साथ एडजेस्ट नहीं कर पाती है। कार की बैटरी पर गाड़ी की सभी इलेक्ट्रिक जरूरतें निर्भर करती हैं। ऐसे में अगर इंजन और बैटरी का सही ढंग से तालमेल नहीं हो पाता है तो कार का इंजन सही से काम नहीं करता है। इसके साथ ही कार का एसी भी बैटरी के ऊपर काफी निर्भर करता है। इस वजह से इलेक्ट्रिक सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।