फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to perform regular maintenance for electric car

Electric Car: इलेक्ट्रिक कार की मेंटेनेंस हो जाएगी आसान, आजमाएं यह जरूरी टिप्स

Wed, 17 Apr 2024 06:27 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 06:27 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक कार बैटरी से चलती है। ऐसे में बैटरी का उचित कंडीशन में रहना बेहद जरूरी है। यहां पर आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी का सही रखरखाव करना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञ की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
how to perform regular maintenance for electric car
Electric Car - फोटो : istock

विस्तार

देश में अभी भी अच्छी-खासी संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल कारों का इस्तेमाल करते हैं। इन कारों का रखरखाव करना उतना आसान भी नहीं होता। पेट्रोल और डीजल की कारों को समय-समय पर सर्विस की जरूरत होती है। वही, दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों का भी सही रखरखाव जरूरी है। इलेक्ट्रिक कार के नियमित निरीक्षण और रखरखाव से कार को सही कंडीशन में रखा जा सकता है। ऐसा करके इलेक्ट्रिक कार में अचानक होने वाले खर्चे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

बैटरी है सबसे महत्वपूर्ण

इलेक्ट्रिक कार बैटरी से चलती है। ऐसे में बैटरी का उचित कंडीशन में रहना बेहद जरूरी है। यहां पर आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी का सही रखरखाव करना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञ की जरूरत होती है। एक्सपर्ट बैटरी के परफॉर्मेंस की जांच करेगा। अगर कोई गड़बड़ी हुई तो वह बैटरी बदलने की सलाह देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लिक्विड का करें इस्तेमाल

इलेक्ट्रिक कार में लुब्रिकेट और फ्लुइड को समय-समय पर बदलना होता है। इन लुबिक्रेट की जरूरत गाड़ी के ब्रेकिंग सिस्टम को होती है। इसके साथ ही फ्लुइड का इस्तेमाल कार के कई अन्य उपकरणों में भी होता है। 

विज्ञापन

टायरों का रखें खास ध्यान

पेट्रोल और डीजल वाली कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक कार के टायरों की भी थोड़े-थोड़े समय पर अदला-बदली (रोटेट) करते रहना चाहिए। इससे कार के अहम पार्ट टायरों की स्थिति सही रहती है। साथ ही किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर आप वक्त रहते उसे ठीक करा सकते हैं। 

सस्पेंशन का करें निरीक्षण

ईंधन से चलने वाली कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक कार में भी सस्पेंशन काफी महत्वपूर्ण होता है। कार का सस्पेंशन एक कंफर्ट राइड देने में काफी मदद करता है। ऐसे में वाहन चालक को नियमित अंतराल पर इसकी जांच करनी चाहिए।

एयर फिल्टर रखें साफ

इलेक्ट्रिक कार के केबिन में एयर फिल्टर को कुछ समय बाद बदलना चाहिए। ऐसा करने से कार का एयर कंडीशनर सिस्टम बेहतर क्षमता के साथ काम करता है। इसके साथ ही कार के विंडशील्ड वाइपर्स को भी साफ रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed