फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to install car battery at home easy steps to place new battery in vehicle

Car Care Tips: कार की बैटरी खराब होने पर नहीं काटने पड़ेंगे मैकेनिक के चक्कर, खुद ही करें ये काम

Sun, 19 May 2024 05:36 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 19 May 2024 05:36 PM IST
सार

कार की बैटरी खराब होने के बाद लोग अक्सर मैकेनिक के पास जाते हैं। ऐसे में बैटरी बदलनी हो तो इसके लिए भी काफी रकम खर्च करते हैं। इस खबर में जानिए आप कैसे आसानी से खुद ही ये काम कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
how to install car battery at home easy steps to place new battery in vehicle
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

आपने देखा या सुना होगा कि लोग कार के रखरखाव के लिए कितना पैसा खर्च करते हैं। हालांकि, कई ऐसे काम होते हैं, जो लोग खुद ही आसानी से कर सकते हैं। मगर लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, इसलिए सरल से काम के लिए लोग मैकेनिक के चक्कर लगाते रहते हैं। ऐसे में लोगों को पैसों के साथ-साथ अपना समय भी देना पड़ता है। कार की बैटरी खराब हो जाती है तो कार स्टार्ट नहीं होती है, ऐसे में लोग मैकेनिक की मदद लेते हैं और बैटरी को बदलते हैं। इसके लिए मैकेनिक को अच्छी-खासी रकम भी देते हैं। कार की बैटरी खराब होने के बाद खुद ही बैटरी को बदला जा सकता है। जानें डिटेल। 

विज्ञापन

कार की बैटरी खोलने का तरीका

कार की बैटरी खराब होने पर का का बोनट खोलें, फिर बैटरी से कवर हटाएं। यहां पर आपको दो तारे नजर आएंगी। एक तार पॉजिटिव और दूसरी नेगेटिव नोड होगी। इसके बाद आपको 12 नंबर का पाना लेना होगा। अगर आपके ये नहीं है तो आप प्लायर या रिंच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद नेगेटिव नोड को खोलकर अलग कर दें। फिर पॉजिटिव नोड खोलें और बैटरी को बाहर निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी को अच्छी तरह से करें साफ

बैटरी को बाहर निकालने के बाद हाथों में दस्तानें पहने और उसे साफ करें। यहां पर सबसे पहले बैटरी नोड्स को साफ करें और इसके लिए सिलिकॉन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्प्रे से बैटरी नोड पर लगी गंदगी साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन

इस तरह से लगाएं नई बैटरी

वहीं, कार में नई बैटरी लगाने के लिए सबसे पहले बैटरी का बॉक्स हटाएं। हालांकि, नई बैटरी से पॉजिटिव और नेगेटिव नोड कवर नहीं हटाना है। इसके बाद नेगेटिव और पॉजिटिव नोड को कनेक्ट करें। दोनों नोड्स के नट्स को सही ढंग से टाइट करें। इसके बाद बैटरी कवर लगाएं। फिर कार को स्टार्ट करके चेक करें। कार में नई बैटरी लगाने के बाद उसे चार्ज करने के कार को कम से कम 30 मिनट चलाएं या फिर इंजन ऑन रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed