फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to identify fault in fuel injection system in car

Car Tips: कार फ्यूल इंजेक्शन में खराबी होने से पहले मिलते हैं ये खास संकेत, ऐसे करें पहचान

Thu, 25 Jul 2024 04:12 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

अगर कार के फ्यूल इंजेक्शन में कोई दिक्कत आ जाएं तो गाड़ी में कई तरह के संकेत नजर आते हैं। ऐसे में आपको वक्त पर इन संकेतों की पहचान करनी है, ताकि बाद में किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान न हो। जानिए डिटेल।
 

विज्ञापन
how to identify fault in fuel injection system in car
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आपके पास कार है तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। दरअसल, कार बाजार में आने वाली अधिकतर कारों में फ्यूल इंजेक्शन मिलता है, इसी के दम पर कारे आसानी से चल पाती है। इसमें फ्यूल इंजेक्टर के जरिए आईसीई यानी आंतरिक दहन इंजन में फ्यूल पहुंचाया जाता है। इसमें एक छोटी सी नोजल दी गई होती है, जो लगातार अंतराल पर ईंधन को छोड़ती है। इसमें नोजल काफी तेज प्रेशर बनाती है, ताकि गाड़ी चलाने में कोई परेशानी न हो। अगर इसमें किसी तरह की खराबी आ गई तो कुछ संकेत मिलते हैं, जिसके जरिए चालक सावधान हो सकता है। 

विज्ञापन

इंजन सही से काम नहीं करता

आर्टिकल में ऊपर बताई गई जानकारी से आप समझ गए होंगे कि कार फ्यूल इंजेक्शन कार के इंजन के लिए और साथ ही कार के सही तरीके से चलने के लिए कितना जरूरी है। 
अगर कार के फ्यूल इंजेक्टर में कुछ भी दिक्कत आती है, तो इंजन से अजीब तरह की आवाज आने लगती है। इसके साथ ही इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करेगा। कई बार कार को स्टार्ट करने में काफी ज्यादा समय लग जाता है। इसके अलावा कई बार फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है। वहीं, फ्यूल इंजेक्शन में खराबी आने से इंजन को फ्यूल की आपूर्ति सही ढंग से नहीं होती है, इसलिए कई बार कार अचानक से बंद हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बढ़ती कार की रफ्तार

कार फ्यूल इंजेक्शन में दिक्कत आने पर कार की स्पीड नहीं बढ़ती है। कई बार ड्राइवर गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक्सेलेरेटर का काफी अधिक इस्तेमाल करते हैं, मगर फिर भी कार की गति नहीं बढ़ती है। दरअसल, इंजन तक सही मात्रा में फ्यूल नहीं पहुंचता है, इसलिए स्पीड भी नहीं बढ़ती है। इसके साथ ही कई बार देखा गया है कि एक बार गाड़ी किसी जगह पर खड़ी हो गई तो फिर कार को आगे बढ़ाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन

अजीब गंध के साथ निकलता है धुआं

अगर कार से अजीब सी गंध आ रही है या फिर फिटनेस सही होने के बाद भी धुआं निकल रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, इसके पीछे कार फ्यूल इंजेक्शन में खराबी वजह हो सकती है। कई बार इंजेक्टर की नोजल से ईंधन की लीकेज होती है और सील भी खराब हो जाती है। साथ ही अजीब सी गंध की वजह से कार में बैठे लोगों को नुकसान हो सकता है। इस दिक्कत की वजह से कई बार कार का माइलेज भी कम हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed