फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hill driving tips in hindi how to drive in hills know the important tips driving in hills

Driving in Hills: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं तो इन ड्राइविंग टिप्स को रखें याद, नहीं होगी परेशानी

Mon, 15 Apr 2024 06:41 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 15 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

पहाड़ी सड़क पर रोड सिग्नल्स का अधिक ध्यान रखना होता है। ऐसा करके आपको आगे आने वाले किसी भी खतरे की जानकारी उचित समय पर मिल सकती है। अक्सर पहाड़ी सड़क सीधी नहीं होती है, ऐसे में गाड़ी की गति को सीमित रखें। साथ ही अपने वाहन को एक ही लेन में चलाएं। 

विज्ञापन
hill driving tips in hindi how to drive in hills know the important tips driving in hills
Drive in Hills - फोटो : istock

विस्तार

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग छुट्टियों का मजा लेने के लिए पहाड़ों की सैर पर निकल जाते हैं। जहां एक ओर पहाड़ की ट्रिप पर घूमने वाले बाहर के मनोरम दृश्य का आनंद लेते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर पहाड़ी रास्ते पर ड्राइविंग के दौरान जरा सी गलती हो गई तो हादसा हो सकता है। ऐसे में पहाड़ों की ट्रिप के दौरान सही तरीके से ड्राइविंग करनी चाहिए। पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान एक अच्छी स्किल वाले वाहन चालक की जरूरत होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पहाड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाते वक्त किन बातों का खास ध्यान रखना है।

विज्ञापन

रोड सिग्नल्स पर रखें नजर

पहाड़ी सड़क पर ड्राइविंग के दौरान रोड सिग्नल्स का अधिक ध्यान रखना होता है। ऐसा करके आपको आगे आने वाले किसी भी खतरे की जानकारी उचित समय पर मिल सकती है। अक्सर पहाड़ी सड़क सीधी नहीं होती है, ऐसे में गाड़ी की गति को सीमित रखें। साथ ही अपने वाहन को एक ही लेन में चलाएं। इसके अलावा पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान ओवरटेक करने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग के दौरान इनका इस्तेमाल करें

अगर आप किसी पहाड़ी रो़ड पर जाने वाले हैं तो ड्राइविंग के दौरान गाड़ी की हेडलाइट, इंडीकेटर और हॉर्न का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करके आप अन्य वाहन चालकों को उचित संदेश देते हैं, जिससे पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग काफी हद तक आसान हो जाती है। इसके अलावा सड़क की कंडीशन पर भी पूरी तरह से नजर रखें।

विज्ञापन

गाड़ी का गियर रखें सही

पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलाते समय आपको कार को सही गियर के साथ चलाना है। पहाड़ी सड़क पर अक्सर लोगों को दुविधा रहती है कि कौन से गियर में गाड़ी चलाना अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी रास्ते पर ऊपर की ओर जाते वक्त हमेशा एक ही गियर का इस्तेमाल करें। वहीं, पहाड़ी रोड से नीचे आते समय मैनुअल गियर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही कोशिश करें कि गाड़ी को एक ही गियर में चलाएं, इससे ब्रेकिंग के कई विकल्प मिल जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed