फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to choose correct tyre for car mileage know the detail

Car Tips: क्या कार में सही टायर लगवाने से बढ़ता है माइलेज? यहां जानिए सही जवाब

Wed, 17 Jul 2024 12:23 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 12:23 PM IST
सार

देश में अक्सर अधिकतर लोग वाहन की कम माइलेज से परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको इस आर्टिकल से राहत मिल सकती है। इस खबर में जानिए किस तरह से सही टायर सेलेक्ट करके माइलेज में इजाफा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
how to choose correct tyre for car mileage know the detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

वाहन चालकों को अक्सर एक शिकायत हमेशा रहती है। अगर आपको भी वाहन की कम माइलेज से दिक्कत है तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, इस खबर को पढ़ने के बाद आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सड़क पर कार अच्छी गति से चलें और परफॉर्मेस भी बढ़िया दें। इसके लिए जरूरी है कि गाड़ी के सभी उपकरण पूरी क्षमता के साथ काम करें, जैसे- स्टीयरिंग व्हील, एक्सलेरेटर, ब्रेक क्लच और गियरबॉक्स आदि। इसके अलावा कार के टायर भी अच्छी कंडीशन में होने चाहिए, तब जाकर कार की माइलेज पर प्रभाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन

गाड़ी के लिए चुनें सही टायर

कार के टायर गाड़ी चलने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर कार के टायर सही स्थिति के साथ नहीं होंगे तो दिक्कत आ सकती है। कार चलाने वाले बेहद लोग होते हैं, जिन्हें पता ही नहीं होता कि कार के टायरों के साइज भी होते हैं। टायरों के साइड वाल में टायरों का साइज लिखा होता है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आप किसी मैकेनिक की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टायर का ट्रेड पैटर्न

अगर आप कार की माइलेज बढ़ाना चाहते हैं तो टायरों के ट्रेड पैटर्न को समझना होगा। अगर आप गलत ट्रेड पैटर्न वाले टायरों का चुनाव करेंगे तो इससे गाड़ी की परफॉर्मेस कम हो जाती है। टायर का ट्रेड पैटर्न इतना महत्वपूर्ण है कि इसके सही होने से कार आसानी से सड़क पर अपनी पकड़ बना लेती है। वहीं, अगर कार को बारिश के दौरान चलाया जाए तो भी कार नियंत्रित रहती है और फिसलने नहीं है। 

विज्ञापन

ट्यूब और ट्यूबलेस टायर

कुछ समय पहले तक अधिकतर लोग कारो में ट्यूब वाले टायर ही लगवाते थे। मगर वक्त के साथ-साथ अब लोग ट्यूबलेस टायर की ओर रुख कर रहे हैं। गाड़ी में ट्यूबलेस टायर लगवाने के बाद सुरक्षा बढ़ जाती है और ड्राइवर को बेहतर ग्रिप मिलती है, क्योंकि इन टायरों की लाइफ लंबी होती है। 

टायरों की रबड़

इसके साथ बहुत कम लोग जानते हैं कि टायर की रबड़ भी काफी अहम होती है। अगर कार के टायरों में अच्छी गुणवत्ता की रबड़ लगी है तो इससे कार को सड़क पर अच्छी पकड़ मिलती है। साथ ही रबड़ देर तक चलती है और जल्दी घिसती नहीं है। ऐसे में कार की माइलेज पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed