Car Care Tips: कैसे चेक करें खराब हो गया है कार का सस्पेंशन, इन टिप्स को जानें
कार सड़क पर अच्छी क्षमता के साथ चले, इसके लिए जरूरी है कि कार के सभी उपकरण ठीक हो। ऐसे में कार का सस्पेंशन अगर खराब हो जाए तो वह कुछ सिग्नल्स देता है, इसके जरिए आपको वक्त रहते पता चल सकता है कि सस्पेंशन खराब हो गया है या फिर कोई दिक्कत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अपनी कार से अक्सर राइड पर निकलते हैं तो आपको कार के कुछ उपकरणों का खास ध्यान रखना होगा। इनमें से एक है कार का सस्पेंशन सिस्टम। जी हां, एक बेहतर और आरामदायक राइड के लिए कार का सस्पेंशन सिस्टम ठीक होना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सस्पेंशन सिस्टम कार को स्थिरता, सुरक्षा और सड़क पर अन्य रुकावटों से दूर रखता है। सस्पेंशन सिस्टम स्पिंग्स, शॉर्क ऑब्जर्वर, स्रूटकंट्रोल आर्म, बॉल जाइंट्स के साथ मिलकर एक शानदार राइड देता है। ऐसे में आप नीचे बताएं गए सिग्नल्स के जरिए ये पता कर सकते हैं कि कार का सस्पेंशन खराब हो गया है।
राइड के दौरान ज्यादा उछले गाड़ी
अगर कठिन रास्तों पर आपकी कार जरूरत से अधिक उछल-उछलकर चलें तो आपको समझ जाना चाहिए कि सस्पेंशन सिस्टम में कुछ खराबी हो गई है। कार तेज रफ्तार में भी ऐसी ही स्थिति में रहे तो चिन्ह हैं कि कार के सस्पेंशन में कुछ दिक्कत है। ऐसे में आपको सड़क पर आराम से गाड़ी चलानी चाहिए।
कार में नजर आएगी अस्थिरता
कार का सस्पेंशन खराब हो गया है तो कार को टर्न करने के दौरान कार ज्यादा अस्थिर होगी। ऐसे में सस्पेंशन फेल हो सकता है और सड़क पर बेहतर नियंत्रण नहीं मिलता है।
ब्रेकिंग से आए आवाज
कार का सस्पेंशन दिक्कत कर रहा है, इसके लिए एक और सिग्नल मिलता है। अगर ड्राइविंग के दौरान ब्रेकिंग से कुछ आवाज आ रही है तो समझ जाएं कि सस्पेंशन में कुछ परेशानी आ गई है। इसे जल्द ही ठीक कराएं, वरना ये ब्रेकिंग सिस्टम को खराब कर देगा।
टायरों में दिखाई दें परेशानी
टायर का असमतल होना भी सस्पेंशन में दिक्कत की ओर इशारा करता है। ऐसा होने पर फ्यूल एफिशियंसी, हैंडलिंग और सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ हो सकता है।
फ्लूइड लीक
कार का सस्पेंशन खराब है तो कार के अंदर फ्लूइड लीक करने लगता है। इस वजह से कार की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर इस पर सही समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसका खर्चा काफी अधिक हो जाता है।