{"_id":"6624fd0f6940db4072017b95","slug":"how-to-apply-for-international-driving-license-in-india-know-detail-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"International Driving License: इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैसे करें आवेदन, जानिए प्रोसेस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
International Driving License: इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैसे करें आवेदन, जानिए प्रोसेस
Sun, 21 Apr 2024 05:20 PM IST
अमित कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:20 PM IST
सार
अगर आप अपनी गाड़ी के जरिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। जानिए भारत में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए क्या करना होता है। क्या है पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन
International Driving License
- फोटो : Freepik
विस्तार
देश से बाहर जाने के लिए अधिकतर लोग सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें ट्रेन, फ्लाइट और बसों का सहारा लिया जाता है। मगर काफी लोग अपने पर्सनल वाहन से विदेश जाना पसंद करते हैं। मगर अपने वाहन से विदेश जाने के लिए आपके पास अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट का होना जरूरी है। साथ ही वाहन के वैध दस्तावेजों का होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ शर्तों को करना होगा पूरा
भारत सरकार का सड़क परिवहन विभाग अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी करता है। वैध दस्तावेजों के साथ दो पहिया और चार पहिए वाले वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। वह भारतीय नागरिक हो और उसकी आयु 18 साल से अधिक हो। साथ ही वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस हो। इसके अलावा वैध पासपोर्ट और वीजा का होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज
- फॉर्म 4ए और फॉर्म 1ए होना चाहिए
- वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
- वैध पासपोर्ट और वीजा की कॉपी
- एयर टिकट की डुप्लीकेट कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- 1000 रुपये फीस
- भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र
- भारतीय पत्ते का वैध प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण पत्र।
अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- सबसे पहले फॉर्म 4ए और फॉर्म 1ए को भरें। मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद स्थानीय आरटीओ में जमा करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फीस का भुगतान करें। इसमें वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी, पहचान पत्र, आयु पहचान पत्र और अन्य द्स्तावेजों को स्थानीय आरटीओ में फीस के साथ जमा करें।
- भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस लेने की तरह ही अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के 5 से 6 कार्य दिवसों में अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास आ जाएगा।