फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   honda launch obs 2 compliant 2023 sp 125, know features engine details and price

Honda SP 125: होंडा ने लॉन्च की नई एसपी 125, जानें कितनी है कीमत और क्या हैं खूबियां

Fri, 31 Mar 2023 03:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 31 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से नई एसपी 125 को लॉन्च किया गया है। इस बाइक में कंपनी ने क्या बदलाव किए हैं और किस कीमत पर इसे पेश किया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
honda launch obs 2 compliant 2023 sp 125, know features engine details and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : honda 2 wheelers

विस्तार

जापानी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस बाइक को लॉन्च किया गया है। इसमें क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लाया गया है।

विज्ञापन


नई बाइक लॉन्च
होंडा की ओर से एसपी 125 के नए वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। पहले के मुकाबले नई एसपी 125 में बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेटिड इंजन को दिया गया है। साथ में कई और फीचर्स को इस बाइक में ऑफर किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने क्या कहा
नई बाइक के लॉन्च के मौके पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि ओबीडी2 अनुपालन 2023 एसपी125 के लॉन्च के साथ, हमें एक ऐसी मोटरसाइकिल पेश करने पर गर्व है जो न केवल स्पोर्टी है बल्कि और स्टाइलिश भी है। एसपी125 हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के हमारे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है, और हमें विश्वास है कि यह मोटरसाइकिल के शौकीनों को एक असाधारण सवारी का अनुभव प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
नई एसपी 125 में अब कंपनी ने आरडीई नियमों के मुताबिक इंजन दिया है। इसमें होंडा का भरोसेमंद 125 सीसी पीजीएम-एफआई इंजन मिलता है। जिसे ईएसपी से ज्यादा पावर मिलती है। पीजीएम-एफआई में कंपनी ने सात ऑनबोर्ड सेंसर दिए हैं जिससे कम प्रदूषण और ज्यादा एवरेज मिलेगा। बाइक की फ्रिक्शन को भी कम किया गया है, जिससे एवरेज बेहतर होगी।

कैसे हैं फीचर्स
बाइक में फुल डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है। जिसमें कई जानकारियां मिल जाएंगी। मीटर में एवरेज, ईसीओ इंडीकेटर, गियर इंडीकेटर, सर्विस इंडीकेटर के साथ और जानकारियों को देखा जा सकेगा। इसके साथ इसमें एलईडी हेडलैंप, इंजन स्टॉर्ट/स्टॉप स्विच, इंटीग्रेटिड हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच, पांच स्पीड ट्रांसमिशन, एक्सटर्नल फ्यूल पंप, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इक्वलाइजर इसमें मिलेंगे।

कैसा है डिजाइन
नई एसपी125 के डिजाइन को भी बेहतर किया गया है। आक्रामक टैंक डिजाइन और बेहतर ग्राफिक्स से बाइक और ज्यादा आकर्षक लगती है। नए हेडलैम्प डिज़ाइन और 5 स्पोक स्प्लिट एलॉय व्हील 2023 एसपी 125 के स्पोर्टी फीलिंग को बढ़ाते हैं। ब्रॉड ग्रैब रेल और खास तौर से डिज़ाइन किया गया टेल लैंप बाइक को बोल्ड और मजबूत बनाता है। नई एसपी125 में पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा टायर दिया गया है जो स्थिरता में सुधार करता है। खासतौर पर हाई स्पीड के समय और तेज स्पीड में टर्न करते समय इसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है।


कितनी है कीमत
होंडा ने नई एसपी125 को दो वैरिएंट में पेश किया है। इनमें ड्रम और डिस्क ब्रेक के वैरिएंट हैं। ड्रम ब्रेक के साथ एसपी125 की एक्स शोरुम कीमत 85131 और डिस्क ब्रेक के साथ 89131 रुपये रखी गई है। बाइक को पांच रंगों में उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed