फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Super Splendor 125cc Motorcycle Know Features Mileage Engine Specifications Details

Hero Super Splendor: हीरो लाया शुभ मुहूर्त ऑफर, जानें 125cc की लोकप्रिय बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर की खासियतें

Fri, 11 Oct 2024 07:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प नवरात्र के मौके पर शुभ मुहूर्त ऑफर लाया है। जिसके तहत हीरो की बाइक पर खास छूट और ऑफर्स मिल रहे हैं। हीरो सुपर स्प्लेंडर भारतीय बाजार में 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक बहुत ही लोकप्रिय बाइक है। यहां हम आपको इसकी डिटेल जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Hero Super Splendor 125cc Motorcycle Know Features Mileage Engine Specifications Details
हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

हीरो मोटोकॉर्प नवरात्र के मौके पर शुभ मुहूर्त ऑफर लाया है। जिसके तहत हीरो की बाइक पर खास छूट और ऑफर्स मिल रहे हैं। हीरो सुपर स्प्लेंडर भारतीय बाजार में 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक बहुत ही लोकप्रिय बाइक है। यह मोटरसाइकिल अपनी विश्वसनीयता, माइलेज और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो, तो सुपर स्प्लेंडर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यहां हम आपको हीरो सुपर स्प्लेंडर के इंजन पावर, माइलेज, डिजाइन, फीचर्स और कीमत जैसी डिटेल जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कैसा है लुक और डिजाइन
हीरो सुपर स्प्लेंडर में एक मॉडर्न डिजाइन मिलता है जो इसे काफी आकर्षक बनाता है। इसका लुक, स्टाइल और एयरोडायनामिक बॉडी इसे सड़क पर एक दमदार मौजूदगी देता और दूसरी मोटरसाइकिल से अलग बनाता है। आगे की तरफ स्लीक हेडलाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे काफी दमदार लुक देते हैं। बाइक में मिलने वाले नए ग्राफिक्स और पेंट स्कीम इसे एक ताजगी भरा अपील देते हैं। साइड प्रोफाइल में क्रोम फिनिश और सिंपल रियर डिजाइन इसके लुक को क्लासी फील देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो सुपर स्प्लेंडर में 124.7cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 10.7 PS का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स से जुड़ा है। जो शहर और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंट भी है। जिससे यह बाइक लंबी दूरी तय करने में सक्षम है।
विज्ञापन

कितना है माइलेज
हीरो सुपर स्प्लेंडर की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन माइलेज है। हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि यह बाइक 60-65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। जो इसे इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिलों में से एक बनाता है। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सुपर स्प्लेंडर पारंपरिक ट्यूबलर डायमंड फ्रेम पर आधारित है। इसमें 1273 मिमी का व्हीलबेस और 799 मिमी की सीट ऊंचाई मिलती है। इसमें 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो, बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिए गए हैं। जो खराब सड़कों पर भी इसे आरामदायक सवारी प्रदान करते हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए, एंट्री-लेवल सुपर स्प्लेंडर में आगे और पीछे 130 मिमी ड्रम ब्रेक लगे हैं। जबकि टॉप मॉडल में 240 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक हैं। 

कितनी है कीमत
हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की दिल्ली में ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत  80,848 रुपये एक्स-शोरूम है। वहीं, डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 84,748 रुपये एक्स-शोरूम है। 

हीरो के शुभ मुहूर्त ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002660018 पर संपर्क करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed