फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero motocorp is planning to launch new scooter xoom 110 on january 30, know features and price

Hero New Scooter: हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च करेगा नया स्कूटर, जानें कब होगा पेश और क्या होगी कीमत

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

भारतीय दो पहिया के बाजार में होंडा और हीरो के बीच लगातार मुकाबला चलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो जल्द ही एक नया स्कूटर बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें कैसे फीचर्स होंगे और किस कीमत पर पेश होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
hero motocorp is planning to launch new scooter xoom 110 on january 30, know features and price
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

विस्तार

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्कूटर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी नए 110 सीसी की क्षमता के स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्कूटर में क्या खूबियां हो सकती हैं और उसे किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हो सकता है नया स्कूटर
हीरो की ओर से जल्द ही नया स्कूटर लाया जा सकता है। होंडा की ओर से एक्टिवा का नया वर्जन लॉन्च करने के बाद अब हीरो की ओर से भी नए लॉन्च की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से मीडिया इनवाइट जारी किया गया है। जिसमें स्कूटर की झलक दिखाई दे रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी 30 जनवरी को नए स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश करेगी।
विज्ञापन


कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो के नए स्कूटर में 110 सीसी का इंजन हो सकता है। इसके साथ इसमें डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कुछ फीचर्स मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना ताकतवर होगा इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 110 सीसी का इंजन होगा। जिससे स्कूटर को आठ बीएचपी और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें एक खास फीचर भी दिया जा सकता है जिससे ईंधन की खपत को कम किया जा सकेगा। स्कूटर के टॉप वैरिएंट में अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं जबकि लोअर वैरिएंट में ड्रम ब्रेक और स्टील व्हील्स मिल सकते हैं।


किनसे होगा मुकाबला
हीरो की ओर से नए स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च जाएगा। जिसके बाद हीरो के इस नए स्कूटर का मुकाबला टीवीएस जुपिटर, होंडा एक्टिवा 110 और होंडा डियो जैसे स्कूटर से होगा। ऐसे में कंपनी की ओर से इस स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत को भी करीब 75 हजार रुपये के आस-पास रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed