फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   hero maestro edge 110cc bs6 price hero maestro edge 110 bs6 specifications hero maestro edge price 2020 hero motocorp

Hero Maestro Edge 110 BS6 इंजन के साथ लॉन्च, जानें नई कीमत और क्या हुए बदलाव

Fri, 11 Sep 2020 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 05:04 PM IST
सार

  • मैकेनिकल रूप से इस स्कूटर में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। इस स्कूटर में एक अपडेटेड बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन दिया गया है।
  • स्कूटर को नए एक्सटीरियर ग्राफिक्स और दो नए पेंट ऑप्शन - मिडनाइट ब्लू और सील सिल्वर के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
hero maestro edge 110cc bs6 price hero maestro edge 110 bs6 specifications hero maestro edge price 2020 hero motocorp
Hero Maestro Edge 110 BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कई महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला Maestro Edge 110 स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर के ड्रम ब्रेक और अलॉय व्हील्स वाले Fi VX स्टैंडर्ड वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 60,950 रुपये है। वहीं, अलॉय व्हील्स वाले Fi टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 62,450 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
एक नए बीएस6-कम्प्लायंट इंजन के अलावा, स्कूटर में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट के साथ अंडरसीट स्टोरेज के रूप में कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। जहां मुख्य हेडलाइट में पारंपरिक हेलोजेन दी गई है, वहीं टेल-लाइट ऑल-एलईडी यूनिट है जो इसके रियर-एंड लुक को काफी आकर्षक बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलर स्कीम
स्कूटर को नए एक्सटीरियर ग्राफिक्स और दो नए पेंट ऑप्शन - मिडनाइट ब्लू और सील सिल्वर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा पहले वाले कलर ऑप्शन भी जारी रहेंगे। इसमें कैंडी ब्लेजिंग रेड, पर्ल फेडलेस व्हाइट, पैंथर ब्लैक और टेक्नो ब्लू शामिल हैं। 
विज्ञापन

इंजन
मैकेनिकल रूप से इस स्कूटर में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। इस स्कूटर में एक अपडेटेड बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 110.9 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। इस इंजन में अब फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 8 PS का पावर और 5,500 rpm पर 8.75 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन CVT यूनिट से लैस है। 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
स्कूटर के फ्रंट-एंड में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है, जबकि रियर-एंड में स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर दिया गया है। स्कूटर के फ्रंट में 12-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं और रियर में 10-इंच अलॉय व्हील दिया गया है। नए मेस्ट्रो में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। 

डायमेंशन
Hero Maestro Edge 110 के ओवरऑल डायमेंशन की बात करें तो, इसकी लंबाई 1,843 mm, चौड़ाई 715 mm और ऊंचाई 1,188 mm है। इस स्कूटर का व्हीलबेस 1,261 mm  और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 mm है। इस स्कूटर की सीट की ऊंचाई 775 mm है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed