फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Destini 125 XTEC Launched Know Price Features Specifications Hero MotoCorp Expands Scooter Portfolio in India launches New Scooter Destini 125 XTEC

Hero Destini 125 XTEC: आकर्षक रेट्रो डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ हीरो का नया स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां

Thu, 31 Mar 2022 06:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 31 Mar 2022 06:01 PM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने गुरुवार को Destini 125 XTEC (डेस्टिनी 125 एक्सटीईसी) स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया।

विज्ञापन
Hero Destini 125 XTEC Launched Know Price Features Specifications Hero MotoCorp Expands Scooter Portfolio in India launches New Scooter Destini 125 XTEC
Hero Destini 125 XTEC - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने गुरुवार को Destini 125 XTEC (डेस्टिनी 125 एक्सटीईसी) स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया। कंपनी ने Hero Destini 125 XTEC की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 79,990 रुपये रखी है। नया आकर्षक हीरो डेस्टिनी 125 'एक्सटीईसी' कई नए डिजाइन और थीम एलिमेंट्स के साथ आता है, जो इसके लुक और अपील में इजाफा करता है। जैसे कि नए एलईडी हेडलैंप, नए क्रोम हिंट के साथ आकर्षक रेट्रो डिजाइन। इसके अलावा स्कूटर को नया नेक्सस ब्लू कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। 
विज्ञापन


फीचर्स
हीरो की i3S टेक्नोलॉजी, (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), फ्रंट यूएसबी चार्जर, कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ न्यू डिजी एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और सीट बैकरेस्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स और ज्यादा आराम पहुंचाते हैं और राइडिंग एक्सपीरियंस में इजाफा करते हैं। 
विज्ञापन


वैरिएंट और कीमत
Hero Destini 125 देश भर में सभी अधिकृत हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर दो ट्रिम्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। जहां स्टैंडर्ड वेरिएंट 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं Destini 125 XTEC की कीमत 79,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन और पावर
Destini 125 XTEC में 125cc का बीएस-6 इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 9 bhp का पावर आउटपुट देता है और हाई-परफॉर्मेंस राइड के लिए 5500 rpm पर 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्रांड के परफॉरमेंस और कंफर्ट के वादे को पूरा करते हुए नया डेस्टिनी 125 एक्सटीईसी ज्यादा माइलेज के लिए i3S पेटेंट टेक्नोलॉजी के साथ आती है।


हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और सेगमेंट फर्स्ट फीचर के लिए जानी जानेवाली, XTEC टेक्नोलॉजी पैकेज ने अपना नाम बनाना शुरू कर दिया है। हमने बड़ी सफलता के साथ ग्लैमर 125, प्लेजर+ 110 पर एक्सटीईसी एडिशन पेश किए और आज डेस्टिनी 125 पर, जो इसकी लोकप्रियता को और मजबूत करेगा। डेस्टिनी एक्सटीईसी के हैंडल कवर में एक क्रोम स्ट्रिप, आकर्षक स्पीडोमीटर आर्टवर्क, उभरा हुआ बैकरेस्ट मिलता है। साथ ही इसके नए एलईडी हेडलैम्प और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए ढेर सारी टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यदि आप एक ऐसे शानदार कम्यूटर की तलाश में हैं जो स्मार्ट हो, तो Destini 125 XTEC एडिशन आपके लिए है!"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed