फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Destini 125 New Model 2025 Scooter Launched In India Know Mileage Features Engine Specifications Details

2025 Hero Destini 125: नया अपडेटेड हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और क्या है नया

Wed, 15 Jan 2025 05:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 05:25 PM IST
सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से पहले नई अपडेटेड 2025 Destini 125 (2025 डेस्टिनी 125) लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर 125 सीसी सेगमेंट में ब्रांड का प्रतिनिधि है।

विज्ञापन
Hero Destini 125 New Model 2025 Scooter Launched In India Know Mileage Features Engine Specifications Details
2025 Hero Destini 125 Scooter - फोटो : Hero Motocorp

विस्तार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से पहले नई अपडेटेड 2025 Destini 125 (2025 डेस्टिनी 125) लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर 125 सीसी सेगमेंट में ब्रांड का प्रतिनिधि है। तीन वेरिएंट में उपलब्ध, यह टू-व्हीलर डिजाइन में बदलाव और नए फीचर्स सहित कई अपडेट के साथ आता है। यह सब 59 किलोमीटर प्रति लीटर की बेहतर माइलेज के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन

इंजन पावर और माइलेज
नया हीरो डेस्टिनी 125 स्कूटर 125 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह इंजन 9 बीएचपी का पावर और 10.4 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट CVT के साथ मिलकर काम करती है। हीरो के अनुसार, नई डेस्टिनी 125 स्कूटर 59 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि इसकी i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम तकनीक की वजह से यह ज्यादा माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Destini 125 New Model 2025 Scooter Launched In India Know Mileage Features Engine Specifications Details
2025 Hero Destini 125 Scooter - फोटो : Hero Motocorp
लुक, डिजाइन और कलर ऑप्शन
ब्रांड ने हीरो डेस्टिनी 125 की अपील को नए कर्वी डिजाइन के साथ रिफ्रेश किया है। स्टाइलिंग के मामले में, नई डेस्टिनी में कॉपर-टोन्ड क्रोम एलिमेंट्स के साथ नियो-रेट्रो डिजाइन दिया गया है। इसमें एप्रन में हाइलाइट्स के साथ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक एलईडी हेडलाइट है। टेल सेक्शन को एक स्लीक लुक दिया गया है। इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और सिग्नेचर H-शेप्ड LED टेल लैंप्स दिए गए हैं। जो टू-व्हीलर की अनूठी अपील को बढ़ाता है।

डिजाइन को तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं। जिनमें इटरनल व्हाइट, रीगल ब्लैक और ग्रूवी रेड जैसे रंग शामिल हैं। ZX वैरिएंट में दो कलर ऑप्शन हैं- कॉस्मिक ब्लू और मिस्टिक मैजेंटा। वहीं, ZX+ वैरिएंट इटरनल व्हाइट और रीगल ब्लैक में आता है।
विज्ञापन

फीचर्स
इसके साथ ही, यह उच्च ZX और ZX+ वेरिएंट के लिए फुल डिजिटल स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ आता है। जबकि VX ट्रिम एक एनालॉग स्क्रीन के साथ आता है। ब्रांड स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी देता है। जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ऑटो-कैंसल इंडिकेटर, बूट लैंप और बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है। एक खास फीचर के रूप में, ZX+ वैरिएंट में कॉपर क्रोम एक्सेंट और कुशन वाला बैकरेस्ट मिलता है।

Hero Destini 125 New Model 2025 Scooter Launched In India Know Mileage Features Engine Specifications Details
2025 Hero Destini 125 Scooter - फोटो : Hero Motocorp
ब्रेकिंग
ब्रांड ने स्कूटर पर NVH लेवल को कम करने के लिए भी काम किया है। इसके अलावा, ZX वैरिएंट के लिए 190 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक के रूप में मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। यह पहली बार है जब स्कूटर को डिस्क ब्रेक से लैस किया गया है। ब्रेक 12-इंच के पहियों पर लगे हैं। इसके अलावा, अंडर सीट स्टोरेज अब 19 लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed