{"_id":"5eb5bb86a72e007fd0275489","slug":"hero-company-increases-prices-of-scooters-and-bikes-know-new-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीरो कंपनी ने स्कूटर और बाइक्स की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानिए नई कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
हीरो कंपनी ने स्कूटर और बाइक्स की कीमतों में की बढ़ोतरी, जानिए नई कीमत
Sat, 09 May 2020 01:35 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 09 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hero motocorp
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मानकों के चलते बीएस6 में अपग्रेड हुए सभी दो पहिया वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि बीएस 6 में अपग्रेड हुए कुछ वाहनों की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसलिए उनकी कीमत बढ़ेगी या नहीं इस बात की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे वाहनों में Xtreme 160R, Xtreme 200S, XPluse 200 और XPluse 200T शामिल हैं। बता दें कि हीरो की बाइक्स और स्कूटर की कीमतों में 750 रुपये से 2,800 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
अगर हीरो के स्कूटर्स की कीमत की बात करें तो हीरो डेस्टिनी 125 के अलॉय वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 700 रुपये बढ़ी है। यानी अब अलॉय वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 68,100 रुपये और स्टील वील्ज-ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 65,310 रुपये हो गई है। वहीं अब हीरो मेस्ट्रो एज 125 स्कूटर के ड्रम और डिस्क मॉडल की कीमत 69,250 और 71,450 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो की HF Deluxe की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बाइक का ड्रम ब्रेक वेंरिएंट 56,675 और डिस्क वेरिएंट 58,000 रुपये का है। वहीं Hero passion pro के ड्रम और डिस्क वेरिएंट अब 65,740 और 67,940 रुपये में उपलब्ध हैं। जबकि Hero glamour के ड्रम वेरियंट का दाम 69,750 रुपये और डिस्क वेरियंट का 73,250 रुपये है।
स्प्लेंडर आईस्मार्ट के दाम में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है इसके बाद अब यह बाइक 67,900 रुपये की हो गई है। सुपर स्प्लेंडर बाइक ड्रम और डिस्क दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके ड्रम वेरिएंट की कीमत 68,150 रुपये जबकि डिस्क वेरिएंट की कीमत 71,650 रुपये है। वहीं स्प्लेंडर प्लस के किक स्टार्ट वेरियंट की कीमत 60,350 रुपये और सेल्फ स्टार्ट i3S वेरियंट की 63,860 रुपये हो गई है।