फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   government will talk to taxi aggregators to provide women pooling option to women passengers

कैब से सफर करने वाली महिलाओं को मिल सकती है नई सौगात

Thu, 14 Jun 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
government will talk to taxi aggregators to provide women pooling option to women passengers
ओला-उबर

सरकार चाहती है कि टैक्सी समूह जैसे कि ओला और उबर महिलाओं को सफर करते समय अपना सहयात्री चुनने का अधिकार दें। दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर के जरिए और सह-यात्रियों द्वारा महिलाओं का यौन शोषण करने की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय टैक्सी समूहों से इस मामले को लेकर बैठक करेगा।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'शेयर टैक्सी सर्विस के लिए यह विकल्प है जिसके जरिए महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाई जा सकेगी। हमारा दृढ़ता से यह मानना है कि टैक्सी सेवा प्रदाताओं के पास एक ऐसा विकल्प होना चाहिए जिसमें यात्री अपने सह-यात्रियों को चुन सकें। पिछले हफ्ते केंद्रीय महिला एंव बाल मंत्री मेनका गांधी ने महिला यात्रियों द्वारा अपने सहयात्रियों को चुनने का विचार दिया था।'
विज्ञापन


गांधी ने कहा था कि उनका मंत्रालय इस मामले पर सड़क मंत्रालय से बात करेगा। हालांकि इस मामले पर बुधवार को हुई सड़क और बाल एवं महिला मंत्रालयों की बैठक में चर्चा नहीं हुई। इस बैठक में टैक्सी सेवा का प्रयोग करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर बातचीत हुई। यह बैठक इसलिए हुई क्योंकि 5 जून को ओला के कैब ड्राइवर ने बंगलुरु में एक महिला को कथित तौर पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने बाद में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस मामले पर उबर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उसके प्रवक्ता ने कहा, हमारा मानना है कि उबर जिस तरह की अत्याधुनिक तकनीक मुहैया करवाता है उससे यात्रियों की सुरक्षा में सुधार लाने के लिए अविश्वसनीय अवसर प्रदान किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों में हमने अपनी ऐप में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई सुरक्षा उपायों की शुरुआत की और हम लगातार खुद को बेहतर बना रहे हैं। हम सरकार के साथ काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ओला के प्रवक्ता ने अपना जवाब देने के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed