{"_id":"5fed6c018ebc3e43571415dd","slug":"government-extends-fastag-deadline-till-15-february-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"FASTag आज से अनिवार्य, केवल हाइब्रिड लेन में रहेगी 15 फरवरी तक राहत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FASTag आज से अनिवार्य, केवल हाइब्रिड लेन में रहेगी 15 फरवरी तक राहत
Fri, 01 Jan 2021 07:48 AM IST
डिंपल अलवधी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:48 AM IST
विज्ञापन
फास्टैग
- फोटो : social media
सरकार ने फास्टैग (FASTag) की डेडलाइन को लेकर वाहन मालिकों को थोड़ी राहत दी है। अब देशभर में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग की डेडलाइन 15 फरवरी 2021 तक बढ़ गई है। इससे पहले NHAI की ओर से कहा गया था कि एक जनवरी से कैश टोल कलेक्शन बंद हो जाएगा। लेकिन अब इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा की हाइब्रिड लेन में 15 फरवरी तक फास्टैग या नकद माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा। मंत्रालय ने कहा कि टोल प्लाजा की फास्टैग लेन में केवल फास्टैग के माध्यम से ही भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
At hybrid lanes of fee plazas on national highways, fee payment can be made through FASTag as well as in cash mode till February 15. In FASTag lanes of fee plazas, payment of fees will continue to be through FASTag only: Ministry of Road Transport & Highways
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 31, 2020
अब तक आवंटित किए गए 2.20 करोड़ से ज्यादा FASTag
फास्टैग को एक दिसंबर 2017 के बाद से नए चार पहिया वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही अनिवार्य कर दिया गया था। इस पूरे फैसले को लागू करने के लिए सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया था। अब तक 2.20 करोड़ से ज्यादा फास्टैग आवंटित किए गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोविड-19 के कारण लोग कॉन्टैक्ट लेस ट्रांजेक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
फास्टैग से टोल कलेक्शन बढ़ा
24 दिसंबर को पूरे देशभर में फास्टैग का बंपर ट्रांजेक्शन हुआ। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) प्रोग्राम के तहत यह पहली बार था जब एक दिन में फास्टैग से 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का टोल कलेक्शन हुआ। 24 दिसंबर 2020 को एक दिन में 50 लाख से ज्यादा का फास्टैग ट्रांजेक्शन हुआ।
यहां से खरीद सकते हैं फास्टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है। बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें।
आपको इतने रुपये में मिलेगा फास्टैग
एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। फास्टैग को आप कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करवा सकते हैं। सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट से रिचार्ज पर अपनी तरफ से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी हुई है।