फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   google maps will soon show ev charging stations

Google Maps: ईवी चार्जिंग स्टेशन खोजने की चिंता होगी खत्म, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 18 Apr 2024 02:04 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 02:04 PM IST
सार

गूगल मैप्स के नए फीचर के जरिए ईवी वाहन चालकों को चार्जिंग स्टेशन तलाशने में आसानी होगी। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल इस फीचर को अगले कुछ महीनों में रोलआउट कर सकता है। 

विज्ञापन
google maps will soon show ev charging stations
Google Maps - फोटो : istock

विस्तार

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि अभी भी ईवी वाहन चालकों को चार्जिंग स्टेशन तलाशने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपनी ईवी कार को चार्ज करने के लिए परेशान रहते हैं तो आपको जल्द ही इस दिक्कत से मुक्ति मिल सकती है। गूगल मैप्स आने वाले कुछ समय में और ज्यादा स्मार्ट होने वाला है। 

विज्ञापन

गूगल मैप्स के नए फीचर से दूर होगी ईवी चालकों की परेशानी

गूगल मैप्स के नए फीचर के जरिए ईवी वाहन चालकों को चार्जिंग स्टेशन तलाशने में आसानी होगी। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल इस फीचर को अगले कुछ महीनों में रोलआउट कर सकता है। गूगल मैप्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती तेजी के बीच चार्जिंग स्टेशन ढूंढने की दिक्कत को पहचाना। ऐसे में गूगल मैप्स के इस आने वाले फीचर में ईवी वाहन चालकों की परेशानी को ठीक किया जा सकता है। कई बार देखा गया है कि चार्जिंग स्टेशन पार्किंग के कोने में होता है या फिर किसी छुपी हुई जगह पर होती है। ऐसे में वाहन चालकों को ईवी स्टेशन खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई की मदद से काम करेगा आने वाला फीचर

गूगल मैप्स ने दावा किया है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की मदद से ईवी चार्जिंग की लोकेशन की खोज करेगा। इसके लिए गूगल यूजर रिव्यू का सहारा भी लेगा। इसके साथ ही गूगल का आने वाला फीचर वाहन चालक को ईवी चार्जिंग स्टेशन की टर्न बाय टर्न जानकारी भी देगा। इसके अलावा गूगल का नया फीचर ईवी चार्जर का रिव्यू,, वेटिंग टाइम, चार्जिंग प्लग की जानकारी और अन्य कई अहम जानकारियां भी यूजर को देगा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये फीचर काफी लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन

भारत आने की कोई जानकारी नहीं

आपको बता दें कि शुरुआत में ये फीचर गूगल बिल्ट इन वाले वाहनों में ही उपलब्ध होगा। गूगल के मुताबिक, ये फीचर वाहनों में खुद ही चार्जिंग कम होने पर डिस्प्ले पर नजर आने लगेगा। फिलहाल ये फीचर सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित होगा। हालांकि, धीरे-धीरे इस फीचर को अन्य जगहों पर भी उतारा जाएगा। ये फीचर भारत में कब तक आएगा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed