ऑटो सेक्टर में बंपर ग्रोथ: कारों और टू-व्हीलर्स की बिक्री पकड़ेगी रफ्तार, जानें मई 2026 की रिपोर्ट
Nuvama Auto Report: नुवामा की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अगले दो वित्तीय वर्षों में मजबूत वृद्धि दर्ज कर सकता है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पैसेंजर व्हीकल्स और टू-व्हीलर सेगमेंट सबसे तेज़ी से बढ़ेंगे, जबकि कमर्शियल व्हीकल्स और ट्रैक्टर की ग्रोथ अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है। बेहतर फाइनेंसिंग, नई लॉन्चिंग, शादी के सीजन की मांग और बढ़ती किफायती खरीदारी क्षमता इस ग्रोथ को सपोर्ट करेंगी। हालांकि, बढ़ती ईंधन कीमतें और वैश्विक अनिश्चितताएं कुछ चुनौतियां भी पैदा कर सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अगले दो वर्षों में शानदार ग्रोथ करने के लिए तैयार है। मार्केट रिसर्च फर्म नुवामा (Nuvama) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में पैसेंजर गाड़ियां (कारें) और टू-व्हीलर्स की बिक्री, भारी कमर्शियल गाड़ियों (ट्रक-बस) और ट्रैक्टरों के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ेगी। आइए समझते हैं कि मई 2026 और आने वाले वर्षों के लिए ऑटो मार्केट का क्या हाल रहने वाला है:
मई 2026 में क्यों बढ़ेगी बिक्री?
रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2026 में गाड़ियों की थोक बिक्री (व्होलसेल) शानदार रहने की उम्मीद है। इसके पीछे 4 बड़े कारण हैं:
- लोगों की बेहतर होती खरीदारी क्षमता
- बाजार में नए और आकर्षक मॉडल्स की एंट्री
- शादियों के सीजन की भारी डिमांड
- आसानी से मिलने वाले ऑटो लोन और फाइनेंसिंग
इसके अलावा, मिडिल-ईस्ट (खाड़ी देशों) में थोड़ी दिक्कतों के बावजूद, ज्यादातर कंपनियों का निर्यात सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
कारों (पैसेंजर वाहनों) का हाल
मई 2026 में कारों की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 20% से ज्यादा का उछाल आ सकता है। कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है कि मारुति सुजुकी और हुंडई ने अपनी कारों पर डिस्काउंट बढ़ाया है। वहीं, महिंद्रा में छूट पहले जैसी ही है, जबकि टाटा मोटर्स ने अपने डिस्काउंट कम कर दिए हैं।
कंपनियों की अनुमानित ग्रोथ (मई 2026):
टाटा मोटर्स: 35% की तगड़ी ग्रोथ (लगभग 56,700 यूनिट्स बिकने का अनुमान)
मारुति सुजुकी: 25% की ग्रोथ (2,25,000 यूनिट्स)
महिंद्रा: 15% की ग्रोथ (97,000 यूनिट्स)
ह्यूंदै: 7% की ग्रोथ (63,000 यूनिट्स) - मिडिल-ईस्ट में तनाव की वजह से ह्यूंदै के एक्सपोर्ट पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
टू-व्हीलर मार्केट की धूम
शादियों के सीजन और आसान फाइनेंस के चलते बाइक और स्कूटर मार्केट में भी 10% से ज्यादा की शानदार ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में भारतीय टू-व्हीलर्स की डिमांड बढ़ने से एक्सपोर्ट भी अच्छा रहेगा।
कंपनियों की अनुमानित ग्रोथ (मई 2026)
टीवीएस: 18% ग्रोथ (5,10,000 यूनिट्स)
रॉयल एनफील्ड (आयशर): 16% ग्रोथ (1,04,000 यूनिट्स)
बजाज ऑटो: 16% ग्रोथ (4,45,000 यूनिट्स)
हीरो मोटोकॉर्प: 12% ग्रोथ (5,70,000 यूनिट्स)
ट्रैक्टर और कमर्शियल गाड़ियां
ट्रैक्टर: ग्रामीण इलाकों में पैसा आने से मई में ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री 15% तक बढ़ सकती है। हालांकि, मिडिल-ईस्ट के तनाव से महंगा हुआ ईंधन किसानों के लिए थोड़ी चिंता का विषय है।
कमर्शियल वाहन (ट्रक/बस): ईंधन की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण भारी गाड़ियों की बिक्री थोड़ी धीमी रह सकती है। इसके बावजूद, कंपनियों की ग्रोथ पॉजिटिव रहने का अनुमान है:
टाटा मोटर्स (कमर्शियल): 17% ग्रोथ (33,000 यूनिट्स)
आयशर-VECV: 11% ग्रोथ (8,200 यूनिट्स)
अशोक लीलैंड: 5% ग्रोथ (16,200 यूनिट्स)
भविष्य का अनुमान (FY26-28)
नुवामा की रिपोर्ट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच, कारों के मार्केट में सालाना 8% (CAGR), टू-व्हीलर्स में 6%, भारी कमर्शियल गाड़ियों (MHCV) में 2% और ट्रैक्टरों में 1% की दर से ग्रोथ देखने को मिलेगी।