{"_id":"67c01c6f17240c60da06939e","slug":"goa-traffic-police-to-embrace-digital-payment-for-traffic-fines-from-march-1-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Traffic Fines: इस राज्य में एक मार्च से नगद में नहीं होगा ट्रैफिक चालान का भुगतान, चलेगा सिर्फ डिजिटल तरीका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traffic Fines: इस राज्य में एक मार्च से नगद में नहीं होगा ट्रैफिक चालान का भुगतान, चलेगा सिर्फ डिजिटल तरीका
Thu, 27 Feb 2025 01:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:34 PM IST
सार
अब गोवा में ट्रैफिक चालान का भुगतान कैश में नहीं किया जा सकेगा। इसके बजाय, गोवा पुलिस का ट्रैफिक सेल डिजिटल पेमेंट सिस्टम अपनाने जा रहा है।
विज्ञापन
Traffic Police
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब गोवा में ट्रैफिक चालान का भुगतान कैश में नहीं किया जा सकेगा। इसके बजाय, गोवा पुलिस का ट्रैफिक सेल डिजिटल पेमेंट सिस्टम अपनाने जा रहा है। जिससे वाहन चालकों के लिए भुगतान प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाया जा सके।
विज्ञापन
कैश पेमेंट बंद, अब डिजिटल चालान
ट्रैफिक सेल ने बुधवार को एलान किया कि 1 मार्च से मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के तहत जारी किए गए ट्रैफिक चालान का भुगतान नकद में नहीं किया जा सकेगा। अब सभी चालान का निपटान सिर्फ ऑनलाइन या डिजिटल माध्यमों से ही किया जाएगा।

Police Traffic Challan
- फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की पहल
इस फैसले का मकसद चालान भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाना और लोगों को डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे ट्रांजैक्शन ज्यादा पारदर्शी और तेज होंगे।
इस फैसले का मकसद चालान भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाना और लोगों को डिजिटल पेमेंट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे ट्रांजैक्शन ज्यादा पारदर्शी और तेज होंगे।
दो तरीके से होगा चालान भुगतान
नए नियमों के तहत चालान भुगतान के लिए दो तरीके अपनाए जाएंगे –
नए नियमों के तहत चालान भुगतान के लिए दो तरीके अपनाए जाएंगे –
- QR कोड से भुगतान – ई-चालान मशीन पर एक QR कोड जेनरेट होगा, जिसे स्कैन करके वाहन चालक सीधे ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भुगतान – ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को इस आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी।
Traffic policemen impose penalties on traffic offenders
- फोटो : PTI
वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना
ट्रैफिक सेल ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखें और चालान भरने के लिए दिए गए डिजिटल विकल्पों का ही इस्तेमाल करें।
ट्रैफिक सेल ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखें और चालान भरने के लिए दिए गए डिजिटल विकल्पों का ही इस्तेमाल करें।
परिवहन विभाग पहले से कर रहा है डिजिटल पेमेंट लागू
परिवहन विभाग के प्रवर्तन सेक्शन में पहले से ही डिजिटल पेमेंट अनिवार्य है और बीते कुछ वर्षों से यह सुचारू रूप से लागू किया जा रहा है। अब गोवा पुलिस का ट्रैफिक सेल भी इस प्रक्रिया को अपनाने जा रहा है। जिससे चालान भुगतान पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा और यह प्रक्रिया ज्यादा कुशल और पारदर्शी बनेगी।