फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Global sales of fully electric and plug-in hybrid vehicles rise in June Know Details

EV Sales: जून में वैश्विक ईवी बिक्री में 13 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी, यूरोप में सात प्रतिशत की आई गिरावट

Fri, 12 Jul 2024 11:24 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 11:24 AM IST
सार

जून 2023 की तुलना में इस साल जून के महीने में फुल इलेक्ट्रिक (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों (PHEV) की वैश्विक बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Global sales of fully electric and plug-in hybrid vehicles rise in June Know Details
Electric Car - फोटो : Freepik

विस्तार

जून 2023 की तुलना में इस साल जून के महीने में फुल इलेक्ट्रिक (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड वाहनों (PHEV) की वैश्विक बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह चीन में बिक्री में हुई बढ़ोतरी से प्रेरित थी। जबकि यूरोप में यह घट गई। बाजार अनुसंधान फर्म रो मोशन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

रो मोशन के डेटा मैनेजर चार्ल्स लेस्टर ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया कि चीन का कुल बाजार का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा था। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती उपलब्धता और BYD (बीवाईडी) द्वारा मजबूत बिक्री ने साल की पहली छमाही में PHEV के घरेलू बाजार हिस्से में बढ़ोतरी में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के आधार पर
लेस्टर ने कहा कि जुलाई में दुनिया भर में PHEV की बिक्री 1.4 मिलियन तक पहुंच गई। जिनमें से 0.86 मिलियन चीन में थीं। जहां वे साल-दर-साल 25 प्रतिशत ऊपर थीं।

उन्होंने कहा कि यूरोप में, मासिक बिक्री 7 प्रतिशत घटकर 0.30 मिलियन हो गई, जिसमें फिनलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड्स ने बढ़त खो दी। जबकि इटली में सरकारी प्रोत्साहनों की शुरुआत के बाद 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

लेस्टर ने कहा कि अमेरिका और कनाडा में, उसी महीने में PHEV की बिक्री 6 प्रतिशत बढ़कर 0.14 मिलियन हो गई। BYD की बिक्री ब्राजील में तेजी से बढ़ी, जिसने जून 2023 के आंकड़ों की तुलना में तीन गुना से ज्यादा का योगदान दिया।

मुख्य बात
लेस्टर ने एक बयान में कहा, "कुल मिलाकर तस्वीर यह है कि 2024 में उद्योग के लिए कुछ लोगों को उम्मीद के मुताबिक महत्वाकांक्षी बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। और हमने इस साल बिकने वाली 16.6 मिलियन इलेक्ट्रिक कारों के अपने पूर्वानुमानों को 5 प्रतिशत घटाकर दिया है।"

उन्होंने कहा, "क्षेत्रीय असमानताएं काफी उल्लेखनीय हैं।"

संदर्भ
हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की मांग में कमी आई है। जो कई सालों तक नाटकीय रूप से बढ़ने के बाद, उपभोक्ताओं के बाजार में ज्यादा किफायती मॉडल आने के इंतजार के कारण या हाइब्रिड विकल्पों को चुनते हैं।

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पिछले हफ्ते चीन में बने इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 37.6 प्रतिशत तक के शुल्क लगाए। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा, ब्रसेल्स के अब तक के सबसे बड़े व्यापार मामले में बीजिंग के साथ तनाव बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed