{"_id":"6534ddae87c1e6d1cf072016","slug":"get-these-important-works-done-in-the-car-before-the-coming-winter-know-details-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: आने वाली सर्दियों से पहले कार में करवाएं ये जरूरी काम, नहीं होगी बड़ी परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: आने वाली सर्दियों से पहले कार में करवाएं ये जरूरी काम, नहीं होगी बड़ी परेशानी
Mon, 23 Oct 2023 08:35 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:35 AM IST
सार
उत्तर भारत में मौसम में ठंडक होने लगी है। जो धीरे-धीरे बढ़ेगी और नवंबर से तापमान में और कमी आएगी। इस मौसम में कार की देखभाल किस तरह करें। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
कार सर्विस करवाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवंबर से लेकर मार्च के बीच देशभर में मौसम काफी ठंडा रहता है। कुछ राज्यों में काफी कम तापमान भी रहता है और बर्फ भी पड़ती है। ऐसे में सर्दियों की शुरुआत से पहले अपनी कार की देखभाल किस तरह करनी चाहिए। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे जरूरी है देखभाल
सर्दियों की शुरुआत से पहले ही अगर कार की देखभाल की जाए तो फिर ठंड में कार चलाने में कोई बड़ी परेशानी नहीं होती। छोटी-छोटी चीजों को अगर ठंड की शुरुआत से पहले ठीक करवाया जाए तो फिर सर्दियों के मौसम में कार बीच सफर में कभी खराब नहीं होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
बैटरी का रखें ध्यान
सर्दी के मौसम में कार की बैटरी को सबसे ज्यादा देखभाल जरूरी होती है। ऐसा नहीं करने पर कार कम तापमान में होने के कारण बैटरी डिस्चार्ज भी हो सकती है। जिससे स्टार्ट करने में परेशानी होती है। सर्दियों की शुरुआत में ही बैटरी में पानी का स्तर चेक करना, टर्मिनल साफ करना और उसे चेक करना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
फॉग लाइट जरूरी
कार में सर्दियों से पहले अगर फॉग लाइट लगवाई जाएं तो फिर कोहरे में कार चलाने में परेशानी नहीं होती। कुछ कंपनियों की ओर से आजकल बेस वैरिएंट या कम कीमत वाली कारों में इनको नहीं दिया जाता। लेकिन अगर आप इनको बाहर से लगवाएं तो इससे आपको कार चलाने में आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
रिफ्लेक्टर टेप है जरूरी
ठंड के मौसम में जब धुंध पड़ती है तो सड़क पर कार चलाते समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में कार चलाने में परेशानी होती है। कई बार विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि हमें रोड पर आगे या पीछे के वाहन की मौजूदगी का पता नहीं चलता। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। धुंध में अगर कार पर रिफ्लेक्टर टेप लगी हो तो लाइट रिफ्लेक्ट होने से हादसा होने का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Delivery Tips: गाड़ी पर है लंबा वेटिंग पीरियड, लेकिन जल्द चाहिए कार, तो अपनाएं ये तरीके
समय पर सर्विस भी जरूरी
ठंड के मौसम में सफर के दौरान अगर कार खराब हो जाए तो ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे में आसानी से मदद भी नहीं मिल पाती। इसलिए बेहतर होगा कि सर्दी से पहले ही कार की सर्विस करवा लें। ऐसा करने का ये फायदा होगा कि अगर कार में कोई कमी होगी तो उसकी जानकारी मिल जाएगी और समय के साथ उसे दूर कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार की बैटरी इस तरह रहेगी एकदम फिट, रखें इन पांच बातों का ध्यान, जानें डिटेल