फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford Freestyle car launched in India at starting price of Rs 5.09 lakhs

Ford Freestyle भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.09 लाख रुपये

Thu, 26 Apr 2018 01:57 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Ford Freestyle car launched in India at starting price of Rs 5.09 lakhs
Ford Freestyle

मशहूर कार निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया ने भारत में अपनी नई कार फ्रीस्टाइल लॉन्च किया है। फोर्ड फ्रीस्टाइल की भारत में शुरुआती कीमत 5.09 लाख होगी। वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 7.89 रुपये है। फोर्ड फ्रीस्टाइल के डीजल वेरियंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये है।

विज्ञापन

 

फोर्ड के इस कार की सीधी टक्कर मारुति सुज़ुकी टोयोटा इटिऑस क्रॉस, इग्निस, ह्यूंदैई i20 ऐक्टिव जैसी गाड़ियों से होगी। फ्रीस्टाइल के पेट्रोल और डीजल मॉडल एंबिएंट, ट्रैंड, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस वेरियंट में मिलेंगे।

विज्ञापन

 

फोर्ड ने अपनी इस फ्रीस्टाइल कार में नया पेट्रोल इंजन दिया है। इस बार कंपनी ने ड्रैगन मॉडल का 1.2 लीटर इंजन दिया है जो पेट्रोल पर 19 किमी/लीटर का माइलेज देता है। वहीं डीजल वाला इंजन 1.5 लीटर का है जो 99 bhp पावर और 215 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसका माइलेज 24.4 किमी/लीटर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फोर्ड फ्रीस्टाइल में 4-स्पोक वाले 15-इंच व्हील्स और हाई डेफिनेशन टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। इसमें लगा इंफोटेनमेंट सिस्टम फोर्ड के Sync3 के साथ एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। कार की सेफ्टी की बात करें तो इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल एयरबैग्स दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed