फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   FADA Report e-cars Sales increased by 91 percent more than 9.47 lakh e-two wheelers sold in 2023-24

FADA Report: ई-कारों की बिक्री 91 फीसदी बढ़ी, दोपहिया में भी उछाल, 23-24 में बिके 9.47 लाख से अधिक ई-दोपहिया

Wed, 10 Apr 2024 05:48 AM IST
जलज मिश्रा कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 05:48 AM IST
सार

2023-24 में खुदरा बाजारों में ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 175.5 फीसदी बढ़कर 8,571 इकाई पहुंच गई। 2022-23 में कुल 3,111 ई-वाणिज्यिक वाहन बिके थे। बीते वित्त वर्ष में 6,32,636 ई-तिपहिया वाहन बिके।

विज्ञापन
FADA Report e-cars Sales increased by 91 percent more than 9.47 lakh e-two wheelers sold in 2023-24
e-car

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक कारों (ई-कार) की खुदरा बिक्री 2023-24 में सालाना आधार पर 91.37 फीसदी बढ़कर 90,996 इकाई पहुंच गई। 2022-23 में कुल 47,551 ई-कारें बिकी थीं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में खुदरा बाजारों में कुल 9,47,087 ई-दोपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा 2022-23 में बिके 7,28,205 ई-दोपहिया वाहनों से 30.06 फीसदी अधिक है। इस अवधि में ई-कारों, ई-दोपहिया, ई-तिपहिया और ई-वाणिज्यिक वाहनों को मिलाकर कुल 16,79,290 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं। यह आंकड़ा 2022-23 में बिके 11,83,297 ई-वाहनों की तुलना में 41.91 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन

ई-वाणिज्यिक वाहनों में 175 फीसदी तेजी
आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में खुदरा बाजारों में ई-वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 175.5 फीसदी बढ़कर 8,571 इकाई पहुंच गई। 2022-23 में कुल 3,111 ई-वाणिज्यिक वाहन बिके थे। बीते वित्त वर्ष में 6,32,636 ई-तिपहिया वाहन बिके। यह 2022-23 में बिके 4,04,430 ई-तिपहिया वाहनों से 56.43 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन

ई-यात्री वाहनों की बाजार हिस्सेदारी 2022-23 के 1.3 फीसदी से बढ़कर 2023-24 में 2.3 फीसदी पहुंच गई। ई-दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी भी एक साल पहले के 4.5 फीसदी से बढ़कर 5.4 फीसदी पहुंच गई। ई-तिपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी भी 51.6 फीसदी से बढ़कर बीते वित्त वर्ष में 54.3 फीसदी पर पहुंच गई। कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में ई-वाणिज्यिक वाहनों की हिस्सेदारी 0.32 फीसदी से बढ़कर 0.85 फीसदी पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री के लिहाज से सभी श्रेणी की ईवी में अच्छी वृद्धि
ईवी अपनाने की दर बढ़ रही है। बिक्री के लिहाज से सभी श्रेणी के ई-वाहनों में सालाना और मासिक आधार पर अच्छी वृद्धि रही है। इसका नेतृत्व ई-दोपहिया वाहनों ने किया है। -मनीष राज सिंघानिया, अध्यक्ष, फाडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed