फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EVeium Electric Scooter launched EVeium announces launch of three new electric scooters EVeium Cosmo, EVeium Comet and EVeium Czar Know Price Range Features Specifications

EVeium Electric Scooter: ईवीयम ने भारत में लॉन्च किए तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

Tue, 19 Jul 2022 01:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 01:33 PM IST
सार

EVeium ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर - Cosmo, Comet और Czar के लॉन्च का एलान किया है। जानें बैटरी से चलने वाले इन ई-स्कूटरों की कीमत, ड्राइविंग रेंज और फीचर्स।

विज्ञापन
EVeium Electric Scooter launched EVeium announces launch of three new electric scooters EVeium Cosmo, EVeium Comet and EVeium Czar Know Price Range Features Specifications
EVeium Comet Electric Scooter - फोटो : EVeium

विस्तार

EVeium ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर - Cosmo, Comet और Czar के लॉन्च का एलान किया है। बैटरी से चलने वाले इन ई-स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। संयुक्त अरब अमीरात स्थित समूह कंपनी META4 Group (मेटा4 समूह) की ऑटोमोबाइल शाखा Ellysium Automotives (एलीसियम ऑटोमोटिव्स) ने भारत में अपने ईवी दोपहिया ब्रांड EVeium (ईवीयम) को लगभग महीने भर पहले ही लॉन्च किया है।
विज्ञापन


EVeium Comso
EVeium Comso की एक्स-शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये रखी गई है और यह लॉन्च की गई तीन स्कूटरों में सबसे सस्ती है। इस स्कूटर में लिथियम-आयन 72V और 30Ah बैटरी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लेती है। यह बैटरी 2,000 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। 
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि यह एक हाई-स्पीड स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 80 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। कंपनी ने EVeium Comso इलेक्ट्रिक स्कूटर को ब्राइट ब्लैक, चेरी रेड, लेमन येलो, व्हाइट, ब्लू और ग्रे सहित कई नए कलर ऑप्शन में पेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

EVeium Electric Scooter launched EVeium announces launch of three new electric scooters EVeium Cosmo, EVeium Comet and EVeium Czar Know Price Range Features Specifications
EVeium Comso - फोटो : EVeium
EVeium Comet 
EVeium Comet की एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख से शुरू होती है और मूल्य निर्धारण के मामले में बाकी दो स्कूटरों के बीच रखा गया है। इसमें लिथियम-आयन 72V और 42Ah बैटरी और 3000W इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। जिससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 85 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग में EVeium Comso की तुलना में कहीं ज्यादा 150 किमी की रेंज देने का दावा करता है। Comet में शाइनी ब्लैक, मैट ब्लैक, वाइन रेड, रॉयल ब्लू, बेज और व्हाइट जैसे कलर ऑप्शंस मिलते हैं। 

EVeium Electric Scooter launched EVeium announces launch of three new electric scooters EVeium Cosmo, EVeium Comet and EVeium Czar Know Price Range Features Specifications
EVeium Czar - फोटो : EVeium
EVeium Czar
नए लॉन्च किए गए इन तीन स्कूटरों में सबसे टॉप मॉडल EVeium Czar है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.16 लाख रुपये रखी गई है। इसमें लिथियम-आयन 72V और 42Ah बैटरी और सबसे पावरफुल 4000W इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसमें भी वही 85 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और 150 किमी का फुल चार्ज रेंज मिलता है। इसे ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक, ग्लॉसी रेड, लाइट ब्लू, मिंट ग्रीन और व्हाइट जैसे रंगों में पेश किया गया है।

फीचर्स
इन EVeium इलेक्ट्रिक स्कूटरों को स्पीड मोड (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट), कीलेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट फीचर, लेटेस्ट LCD डिस्प्ले, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, फाइंड माई व्हीकल फीचर, रियल-टाइम ट्रैकिंग, जैसे कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
 

EVeium Electric Scooter launched EVeium announces launch of three new electric scooters EVeium Cosmo, EVeium Comet and EVeium Czar Know Price Range Features Specifications
EVeium Logo - फोटो : EVeium
कंपनी की उम्मीद
ईवियम के पार्टनर और प्रमोटर, मुजम्मिल रियाज ने कहा, "इस समय, भारतीय ईवी उद्योग को प्रतिबद्ध खिलाड़ियों की जरूरत है जो गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ बाजार को मजबूत करें ताकि यह एक ही समय में अपनी स्थिति को कायम रखते हुए आगे बढ़े। हमें यकीन है कि उत्पादों को बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी, और हम ई-मोबिलिटी के बड़े दृष्टिकोण में योगदान देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed