फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire

EV Fire: केंद्र ने इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं को भेजा नोटिस, आग लगने की घटनाओं पर मांगा जवाब

Fri, 22 Jul 2022 02:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 02:14 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने भारत में उन सभी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिनके वाहनों में हाल के दिनों में आग लग गई थी।

विज्ञापन
EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
नितिन गडकरी - फोटो : For Reference Only

विस्तार

केंद्र सरकार ने भारत में उन सभी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिनके वाहनों में हाल के दिनों में आग लग गई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा को सूचित किया कि सभी संबंधित ईवी निर्माताओं को नोटिस का जवाब देने या कार्रवाई का सामना करने के लिए नोटिस भेजा गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा संबंधित सीईओ और एमडी को दिए गए नोटिस, भारत में हाल ही में ईवी आग की घटनाओं पर एक पैनल द्वारा अपनी रिपोर्ट पेश करने के बाद दिए गए थे। ईवी में आग लगने की इन घटनाओं में कई लोगों की जान भी गई थी। 
विज्ञापन

EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
Pure EV Electric Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
नोटिस ईवी निर्माताओं से जवाब मांगेगा कि बैटरी के निर्माण दोष के कारण ईवी में आग लगने की घटनाओं के लिए उन्हें दंडित क्यों नहीं किया जाना चाहिए। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर केंद्र जवाबदेह पाए गए ईवी निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा। आग की घटनाओं की जांच करने वाले पैनल ने इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी के लिए सुरक्षा मानकों का भी सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
Ather Energy EV Fire - फोटो : Twitter
गडकरी ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत ईवी निर्माताओं को दंड का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "मंत्रालय ने संबंधित दोपहिया इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं के सीईओ और एमडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, ताकि यह बताया जा सके कि उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराएं क्यों नहीं लगाई जानी चाहिए। उनके जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।" 
विज्ञापन

EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
Okinawa EV Dealership Fire - फोटो : For Reference Only
इससे पहले, केंद्र ने आग की घटनाओं की परिस्थितियों की जांच के लिए सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (सीएफईईएस) को शामिल किया था। सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) DRDO लैब के SAM (सिस्टम एनालिसिस एंड मॉडलिंग) क्लस्टर के तहत आता है। 

EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया
यह सब इस साल की शुरुआत में पुणे में ओला इलेक्ट्रिक एस1 प्रो स्कूटर में आग लगने के एक वीडियो के साथ शुरू हुआ। बाद में, देश के विभिन्न हिस्सों से और घटनाओं की सूचना मिली। ऐसी घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षा मुद्दों पर चिंताओं और आलोचना के बीच कई ईवी निर्माताओं को अपने उत्पादों को वापस मंगाने (रिकॉल करने) के लिए मजबूर होना पड़ा। ईवी आग की घटनाओं के बाद, ओकिनावा ने 3,215 वाहनों को वापस बुलाया था, प्योर ईवी ने 2,000 यूनिट्स को वापस बुलाया था और ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में 1,441 यूनिट्स को वापस मंगाया था। 

EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
EV Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
पिछले महीने, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने ईवी बैटरी के लिए परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड जारी किए थे। बीआईएस द्वारा निर्धारित मानक कई रियल वर्ल्ड (वास्तविक दुनिया) के हालातों पर आधारित हैं जिनमें निम्न और उच्च तापमान पर बैटरी का इस्तेमाल भी शामिल है। नए दिशानिर्देशों के अलावा, बीआईएस आने वाले दिनों में विभिन्न यात्री और माल ढोने वाले वाहनों के लिए बैटरी से संबंधित दो और मानकों को जारी कर सकता है। 

EV Fire Centre sent show-cause notice to electric vehicle manufacturers in India whose vehicles caught fire
Ather 450X Gen3 Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
भारत में इस समय 13 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेश हो चुका है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र टॉप तीन राज्य हैं जहां सड़क पर सबसे अधिक ईवी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed