फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Fire Bengaluru small electric hatchback burnt in fire ev fire accidents in india

EV Fire: बंगलूरु में यह छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक आग में जलकर हो गई खाक, देखें वीडियो

Mon, 02 Oct 2023 02:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 02:38 PM IST
सार

Mahindra E20 (महिंद्रा E20) छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक भले ही अब बिक्री नहीं की जाती है, लेकिन यह कार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बंगलूरु में भीषण आग में एक महिंद्रा E20 पूरी तरह नष्ट हो गई।

विज्ञापन
EV Fire Bengaluru small electric hatchback burnt in fire ev fire accidents in india
EV Fire Bengaluru - फोटो : Social Media

विस्तार

Mahindra E20 (महिंद्रा E20) छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक भले ही अब बिक्री नहीं की जाती है, लेकिन यह कार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बंगलूरु में भीषण आग में एक महिंद्रा E20 पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के वीडियो वायरल हो गए क्योंकि लोगों ने इसे ऑनलाइन साझा किए। वीडियो से पता चलता है कि छोटी इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। यह साफ नहीं है कि आग लगने की घटना के कारण कोई घायल हुआ है या नहीं। साथ ही आग लगने का कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की गई एक क्लिप में देखा जा सकता है कि महिंद्रा ई20 इलेक्ट्रिक हैचबैक से धुएं का गुबार निकलता है। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे लोगों को जलते हुए वाहन के पास जाने से रोकने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब भारत में किसी इलेक्ट्रिक कार में आग लगी हो। पिछले कुछ वर्षों में, जैसे-जैसे देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, ईवी में आग लगने की घटनाओं की संख्या भी बढ़ी है। न सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें बल्कि इलेक्ट्रिक स्कूटर भी ऐसी आग की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल या डीजल जैसे अत्यधिक दहनशील ईंधन पर नहीं चल सकते हैं, लेकिन इन स्वच्छ ऊर्जा वाहनों में भी आग लगने का खतरा होता है। हालांकि, फॉसिल फयूल (जीवाश्म ईंधन) से चलने वाले वाहन की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने का जोखिम काफी कम होता है। दूसरी ओर, ईवी आग की तीव्रता इतनी ज्यादा होती है कि इन मामलों में आग को बुझाना बहुत मुश्किल होता है।


ईवी में आग लगने की घटनाएं मुख्य रूप से हाई एनर्जी डेंसिटी (उच्च ऊर्जा घनत्व वाले) बैटरी पैक के कारण होती हैं, जो एक कॉम्पैक्ट जगह में रखे जाते हैं और बड़ी मात्रा में एनर्जी को स्टोर करते हैं। थर्मल अक्षमता या यांत्रिक दोषों के कारण इलेक्ट्रिक वाहन में विनाशकारी आग लग सकती है। यदि बैटरी पैक क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो एक इंटरनल शॉर्ट सर्किट एक चेन रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है, जिसे थर्मल रनवे के रूप में जाना जाता है। इससे आग लगने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed